Birth Certificate Apply: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

देश के हर व्यक्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र काफी महत्व रखता है। दरअसल इस दस्तावेज के माध्यम से किसी भी व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित किया जाता है। इसके अलावा जिन लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र होता है, तो इन्हें बहुत से सरकारी और गैर सरकारी कामों में इसकी आवश्यकता पड़ती है।

आसान से शब्दों में कहा जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति की उम्र, इसके जन्म स्थान और इसके माता-पिता की पहचान को जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से जाना जाता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति के पास जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे अप्लाई करते हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। साथ ही आपको जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित अहम और उपयोगी जानकारी देंगे।

Birth Certificate Apply

जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी आधिकारिक दस्तावेज होता है। इस दस्तावेज में आपको आपका नाम, आपकी जन्म डेट, आपका जन्म स्थान, आपके माता-पिता का नाम और दूसरी अन्य जरूरी जानकारी लिखी हुई मिलती हैं। इस दस्तावेज को आप अपनी नागरिकता के प्रमाण के तौर पर भी उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र आपकी उम्र का प्रमाणिक दस्तावेज होने के साथ-साथ आपकी पहचान को भी दर्शाता है। अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है, तो ऐसे में आप सरकारी योजनाओं का और बहुत सी सेवाओं का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

यहां आपको बताते चलें कि वैसे तो किसी भी आयु का व्यक्ति अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकता है। लेकिन अच्छा यही होता है कि जब कोई शिशु जन्म लेता है तो 20 दिन के भीतर-भीतर इसका जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया जाए। परंतु अगर आपने किसी समस्या के चलते यदि अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो आप ऑनलाइन माध्यम से बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र के महत्व

जन्म प्रमाण पत्र के महत्व की तो यह प्रत्येक नागरिक के लिए काफी ज्यादा अहम होता है। बताते चलें कि यदि आपके पास जन्म प्रमाण पत्र है, तो आप किसी भी शैक्षणिक संस्थान में आसानी से प्रवेश ले सकते हैं।

इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र के द्वारा आप सरकारी नौकरियों के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। दरअसल सरकारी नौकरी हेतु आवेदन देने के लिए यह आपकी उम्र और पहचान को मजबूत बनाता है।

जबकि आप वृद्धावस्था में पहुंचने के बाद सरकार से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत ही सरकारी योजनाओं का भी यदि लाभ लेते हैं तो आपको जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको आवेदन के समय निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं :-

  • माता और पिता का आधार कार्ड
  • माता और पिता का मोबाइल नंबर
  • यदि घर में जन्म लिया है तो ऐसे में एक शपथ पत्र
  • अथवा बच्चे के जन्म की अस्पताल की रसीद
  • निवास प्रमाण पत्र आदि।

जन्म प्रमाण पत्र के मुख्य फायदे

तो अब बात यह आती है कि यदि आप अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाते हैं, तो इसके तहत आपको कौन से फायदे मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अंतर्गत आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के लाभ मिलते हैं जैसे :-

  • ऑनलाइन अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ता जिससे आपके समय की काफी ज्यादा बचत हो जाती है।
  • घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवाना काफी ज्यादा सुविधाजनक होता है।
  • ऑनलाइन आवेदन देने की प्रक्रिया को पारदर्शी और बहुत ज्यादा सरल बनाया गया है।
  • कोई भी व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र के एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करने के पश्चात अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर लॉगिन के ऊपर क्लिक करके फिर जनरल पब्लिक लॉगिन का ऑप्शन सिलेक्ट करना है।
  • फिर आपको साइन अप वाले ऑप्शन को दबाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • इस तरह से अब आपको लॉगिन करना है और अपना जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म भरना है।
  • सारे फॉर्म में प्रत्येक मांगी गई जानकारी भर लेने के पश्चात फिर आपको दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • यदि आपने काफी समय बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया है तो ऐसे में आपको कुछ मामूली सा विलंब शुल्क भी जमा करना पड़ेगा।
  • जब आप विलंब शुल्क जमा कर देंगे तो इसके पश्चात फिर आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना है।
  • अब आपके आवेदन की जांच करने के पश्चात 30 दिन के अंदर आपका जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram