हमारे देश भारत में जन्म प्रमाण पत्र यानी जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज होता है। इसमें आपकी पहचान और आपके जन्म की सही पुष्टि होती है। इस तरह से इसके द्वारा ना केवल कानूनी आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है, बल्कि कई तरह के सरकारी और गैर सरकारी कामों में भी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल होता है।
लेकिन आज के डिजिटल युग में अब जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना बहुत सरल हो गया है। इसके लिए आप अपने घर से ही ऑनलाइन तरीके से इस जरूरी दस्तावेज को बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपने अभी भी अपना या अपने किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है, तो आपको अब और ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए।
आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया क्या है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज, शुल्क और आवश्यक पात्रता के बारे में भी हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं। तो इस लेख में हम जो भी जानकारी आपको देने जा रहे हैं, आप इसे ध्यान से पढ़ें और तुरंत जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करें।
Birth Certificate Online Apply
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा जरूरी दस्तावेज है जिसमें भारत के किसी भी व्यक्ति के जन्म की पूरी आवश्यक जानकारी जैसे कि नाम, जन्म की तारीख, जन्म का स्थान, माता और पिता का नाम इत्यादि का रिकॉर्ड लिखा होता है। आपको बता दें कि यह आवश्यक दस्तावेज आपकी पहचान को सरकारी रिकॉर्ड में सत्यापित करता है।
आप कई प्रकार के जरूरी कामों में अपने जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं। भारत में यह जरूरी है कि जब किसी शिशु का जन्म होता है तो 21 दिनों के भीतर इसका रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। लेकिन बाद में भी आप जन्म प्रमाण पत्र को मामूली से शुल्क के साथ बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लाभ और उपयोग
अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके कुछ फायदे और उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं –
- शिक्षा के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र को जरूरी कर दिया गया है क्योंकि किसी विद्यालय में या फिर कॉलेज में एडमिशन के लिए इसकी जरूरत आपको पड़ती है।
- यदि आप अपना पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में भी आवेदन के समय आपको जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करना होता है।
- जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ऐसे में इन्हें प्रतियोगी परीक्षा में अप्लाई करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है।
- कई प्रकार के सरकारी दस्तावेज जैसे कि पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड को बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग होता है।
- यदि आप किसी सरकारी योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- कई प्रकार के कानूनी कार्यों जैसे भूमि के दस्तावेज अपने नाम पर करवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी पात्रता
यदि आप नहीं जानते कि जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए हमारी सरकार ने आवश्यक पात्रता शर्तों कौन सी रखी हैं तो इनके बारे में हम नीचे जानकारी दे रहे हैं –
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- शिशु का जब जन्म होता है तो 21 दिन के अंदर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
- सिर्फ वही लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दे सकते हैं जो भारत में जन्मे हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
निम्नलिखित हम उन सभी दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं जो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास होने चाहिएं –
- पहचान के सत्यापन हेतु माता और पिता का आधार कार्ड।
- माता और पिता का मोबाइल नंबर ताकि आवेदन प्रक्रिया के समय ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भेजी जा सके।
- अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो ऐसी स्थिति में अस्पताल की डिस्चार्ज रसीद।
- यदि शिशु ने घर में जन्म लिया है तो ऐसे में माता-पिता को एक शपथ पत्र देना होता है।
- अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिशु के जन्म के 1 साल बाद आवेदन कर रहे हैं तो आधार कार्ड।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क
जन्म प्रमाण पत्र के लिए जब आप ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो ऐसे में आपको समय के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होता है जैसे –
- अगर आप शिशु के जन्म के 21 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई करते हैं तो इस पर कोई भी फीस नहीं लगती है।
- यदि बच्चे की उम्र 1 साल से ज्यादा की हो गई है तो ऐसे में आपको 10 रूपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे?
यदि आप यह चाहते हैं कि आप घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करें तो इसके लिए हमने नीचे पूरी प्रक्रिया बताई है जिसे आपको अपनाना है –
- सर्वप्रथम आप अपने राज्य सरकार या फिर नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब यहां पर आप होम पेज पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें
- इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसका प्रयोग करते हुए आप लॉगिन कर लें।
- अब आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पत्र को सही जानकारी दर्ज करते हुए भरें।
- आगे आप सारे आवश्यक दस्तावेज स्कैन करते हुए पोर्टल पर अपलोड कर दें।
- यहां अब आप आगे विलंब शुल्क को जमा करें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद आप अपने आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
- अब आपके आवेदन को सत्यापित किया जाएगा और कुछ दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र आपको जारी कर दिया जाएगा।