प्रदेश की महिलाओं के पास में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर आ रहा है क्योंकि प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के पांच जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद हेतु एक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए इसकी अधिसूचना को भी जारी किया जा चुका है।
अगर आप भी प्रदेश की स्थाई निवासी महिला है तो निश्चित तौर पर आपके लिए आंगनबाड़ी भर्ती रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर सकती है क्योंकि आप इसमें शामिल होकर रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। यदि आप भी उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी है तो आप इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी को अवश्य जाने।
जो भी महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नौकरी करना चाहती है वे सभी आंगनबाड़ी भर्ती अधिसूचना अंतिम तिथि आवेदन कैसे करना है और भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़कर जान सकती हैं इसलिए आपको आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना है और आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहना है।
Anganwadi Bharti 2025
आंगनबाड़ी भर्ती राज्य के पांच जिलों में आयोजित करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत आप सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसका आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और इसका आवेदन आपको ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा और वर्तमान में इसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है इसलिए आपको जल्द आवेदन पूरा कर लेना है।
यह उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती मुरादाबाद, कानपुर देहात, इलाहाबाद, बहराइच और अंबेडकर नगर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रिक्त पदों के लिए आयोजित हो रही है जिसके लिए अंतिम तिथि तक आप सभी अभ्यर्थियों को उसका आवेदन करना होगा। आंगनबाड़ी भर्ती का आवेदन आप सभी महिलाएं upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकती है।
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु महत्वपूर्ण तिथि
आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए आप सभी महिलाओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा :-
- मुरादाबाद के लिए 191 पद रखे गए जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
- वही कानपुर देहात के लिए 88 पद रखे गए हैं और इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।
- बलिया: 301 पद, अंतिम तिथि- 12 जनवरी 2025
- बहराइच: 598 पद, अंतिम तिथि- 9 जनवरी 2025
- अंबेडकर नगर: 223 पद, अंतिम तिथि- 7 जनवरी 2025
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है इसके अलावा उम्मीदवार गांव नगर वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही है वह वही की निवासी होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है जबकि महिलाओं की अधिकतम आयु 35 वर्ष तक की तय की गई है और न्यूनतम 18 से लेकर अधिकतम 35 वर्ष के मध्य की महिलाएं इसका आवेदन कर सकती है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी
आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मासिक वेतन उनके पद के अनुसार निर्धारित होता है जो निम्न है :-
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्त उम्मीदवार को ₹8000 प्रति मासिक वेतन मिलता है।
- मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ₹6000 का मासिक वेतन प्राप्त होता है।
- आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए ₹4000 प्रति महीना मासिक वेतन प्रदान किया जाता है।
- इसके अलावा महिला पर्यवेक्षक के लिए प्रतिमाह ₹20000 का वेतन प्रदान किया जाता है।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें और अपने आवेदन को पूरा कर ले :-
- आवेदन के लिए आंगनवाड़ी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद में आपको भर्ती या फिर में उपलब्ध नवीनतम अधिसूचना’ सेक्शन में उपलब्ध आंगनवाड़ी भर्ती 2025 की अधिसूचना देखें।
- अब अपनी पात्रता की जांच करके आपको ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
- अब आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अब आपको फाइनल सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अंत में आपको अपने आवेदन फार्म का सुरक्षित प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख लेना है।