उत्तर प्रदेश राज्य सरकार तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा राज्य की शिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार देने हेतु तथा आंगनबाड़ी के विभिन्न कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी के कई सारे रिक्त पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
आंगनबाड़ी की यह भर्ती उत्तर प्रदेश राज्य के अधिकांश जिलों में लागू की गई है जिसके तहत अभी तक लगभग सभी जिलों में पदों के लिए आवेदन का कार्य पूरा हो चुका है। आवेदन के बाद अब योग्य तथा पदों के लिए कुशल महिलाओं के सत्यापन भी शुरू हो चुके हैं।
बताते चलें कि आंगनबाड़ी भर्ती के लिए प्राप्त हुए आवेदनों के सत्यापन का कार्य ऑनलाइन तथा भौतिक रूप से किया जा रहा है। कुछ जिलों में सत्यापन प्रक्रिया संपन्न करवाकर उम्मीदवारों को पद नियुक्त भी कर दिया गया है इसके अलावा यह प्रक्रिया कुछ जिलों के लिए अभी भी बाकी है।
Anganwadi Vacancy 2025
महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि यह भर्ती राज्य में काफी व्यापक है क्योंकि नोटिफिकेशन के अनुसार लगभग 21000 से अधिक रिक्त पदों की भर्ती को पूरा किया जाने वाला है। यह पद रिक्ति सभी जिलों के लिए अलग-अलग संख्या में वितरित की गई है।
हमारे सुझाव अनुसार ऐसी महिलाएं जो अपने आवेदन के वेरीफाई होने का इंतजार कर रही है उनके लिए अपनी योग्यताओं तथा अन्य प्रकार की संतुष्टि करने हेतु एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ लेना चाहिए तथा यहां से भर्ती का पूरा प्रकरण जान लेना चाहिए।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं
उत्तर प्रदेश में लागू आंगनबाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं के पास निम्न योग्यताओं का होना जरूरी है।-
- इस आंगनवाड़ी भर्ती में उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।
- सरकारी नियमानुसार मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए ही आवश्यक दिया जा रहा है।
- शैक्षिक योग्यता के रूप में महिला का कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा अन्य कुछ मुख्य पदों के लिए कक्षा 12वीं के साथ स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
- अन्य योग्यता संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा आंगनबाड़ी के संबंधित विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का विवरण एक समान ही रखा गया है जिसके तहत महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से ऊपर की होनी चाहिए इसके अलावा पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 40 से 45 वर्ष तक फैलाया गया है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी लागू है।
आंगनबाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों का चयन विभाग के द्वारा निम्न प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है।-
- चयन प्रक्रिया के पहले चरण में आवेदकों के प्राप्त हुए आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है।
- सत्यापन पूरा हो जाने के बाद योग्यता अनुसार उम्मीदवारों की मेरिट तैयार की जाएगी।
- जारी मेरिट लिस्ट में जिन भी महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे उनके दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
- इसके अलावा कुछ मुख्य पदों के लिए महिलाओं के व्यक्तिगत इंटरव्यू भी लिए जा सकते हैं।
- निम्न चरणों के बाद महिलाओं के लिए योग्यता अनुसार पद नियुक्त कर लिया जाएगा।
आंगनवाड़ी भर्ती की जानकारी
बताते चलें कि आंगनबाड़ी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के तहत 6 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके अंतर्गत 68 से अधिक जिलों में इन आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है इसके अलावा 53 जिले अभी भी सत्यापन के लिए बाकी है। अनुमानित रूप से प्राप्त हुए इन आवेदनों का सत्यापन मार्च महीने में पूरा कर लिया जाएगा।