आंगनबाड़ी भर्ती 2025: बिना परीक्षा सीधी भर्ती 10वी 12वी पास के लिए फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा क्रमवार सभी जिलों के लिए आवश्यकता के तौर पर आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण जिले मैनपुरी में भी आंगनबाड़ी की नई भर्ती के लिए अधिसूचना सामने आई है।

मैनपुरी जिले में आंगनबाड़ी के अलग-अलग पदों के लिए 175 महिला उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर सिलेक्ट किया जाने वाला है। जो महिला आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहती है तथा मैनपुरी जिले की निवासी है वे इस भर्ती में अपने आवेदन कर सकती हैं।

विभाग के द्वारा राज्य की ऐसी महिलाएं जो अपने ही इलाके में सरकारी नौकरी की तलाश में है उन सभी के लिए इस भर्ती के तहत बहुत ही बेहतरीन मौका दिया जा रहा है। बताते चलें कि आंगनबाड़ी की यह भर्ती पूर्ण रूप से योग्यता के आधार पर आयोजित की जा रही है।

Anganwadi Vacancy 2025

आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत जो महिलाएं आवेदन करना चाहती है उनकी जानकारी के लिए बता दें की भर्ती की आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 तक रखी गई है। महिला 14 फरवरी तक आसानी के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबमिट कर सकती है।

जारी की गई इस आंगनवाड़ी भारती के अंतर्गत मैनपुरी जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पद आवंटित किए गए हैं। अपने नजदीकी आंगनवाड़ी के लिए जारी किए गए पदों की संख्या तथा संबंधित अन्य मुख्य जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यताएं

मैनपुरी आंगनबाड़ी भर्ती में योग्यता पद अनुसार रखी गई है जो निम्न प्रकार से हैं।-

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए महिला की नागरिकता मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य तथा मैनपुरी की होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं ने बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कक्षा दसवीं उत्तीर्ण की है वह इस भर्ती के लिए योग्य है।
  • कक्षा दसवीं के साथ अन्य मुख्य पदों के लिए कक्षा 12वीं की आवश्यकता भी होगी।
  • आंगनबाड़ी के पर्यवेक्षक पदों के लिए स्नातक की डिग्री भी मांगी गई है।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

जो महिलाएं मैनपुरी की आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करना चाहती है उनके लिए बता दें कि उन्हें आंगनबाड़ी भर्ती के किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगने वाला है। महिलाएं ऑनलाइन बहुत ही आसानी के साथ निशुल्क अपना आवेदन कर सकती है तथा भर्ती के लिए दावेदार हो सकती हैं।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

आंगनबाड़ी भर्ती में महिलाओं के लिए निम्न आयु सीमा की आवश्यकता है।-

  • आंगनवाड़ी भर्ती में महिला की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाएं भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होगी।
  • यह आयु सीमा सभी पदों के लिए लगभग एक समान है।
  • आयु सीमा की गणना को भर्ती की अंतिम तिथि के अनुसार किया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

आंगनबाड़ी भर्ती की चयन प्रक्रिया बिना किसी परीक्षा के लिए जाने वाली अर्थात उम्मीदवारों का चयन उनकी कक्षाओं के योग्यता के अंकों के आधार पर किया जाएगा। योग्यता अंकों के अनुसार महिलाओं की मेरिट तैयार की जाएगी। जो महिलाएं मेरिट में शामिल होंगी उनके दस्तावेज सत्यापित तथा मेडिकल चेकअप करवाएं जाएंगे। इस प्रकार से योग्य महिलाओं का चयन कर लिया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहद ही आसान है जिसके लिए निम्न चरण व्यवस्थित किए गए है।-

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल को खोलें।
  • आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर नोटिफिकेशन में जाएं।
  • नोटिफिकेशन में से आवेदन वाले लिंक को सेलेक्ट करते हुए स्क्रीन पर आवेदन प्रदर्शित करें।
  • आवेदन पत्र में पूरी जानकारी को दर्ज करना होगा एवं दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब दर्ज की गई जानकारी की समीक्षा करते हुए सबमिट कर दें।
  • सबमिट कर देने के बाद आवेदन सफल हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ हेतु आवेदन का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram