जिन बच्चों के पास में अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं है और उनके अभिभावक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं परंतु उनका जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है तो उन्हें जन्म प्रमाण पत्र संबंधित चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कोई समस्या नहीं होगी।
भारत सरकार के द्वारा लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है और अब ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो जाने के कारण लोगों को सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे साथ में आपका समय भी बच सकेगा। वर्तमान समय में किसी भी बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
बता दे की यदि आपके बच्चों का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो अब आप उनका जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बनवा सकते हैं हालांकि इसके लिए आपको आर्टिकल में दी गई जानकारी को जानना आवश्यक है क्योंकि आर्टिकल में आपको जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाया जा सकता है इसके बारे में सभी प्रकार की जानकारी को सरल शब्दों के माध्यम से वर्णित किया गया है।
Birth Certificate Online Apply
जन्म प्रमाण पत्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज इसलिए हो चुका है क्योंकि आज लगभग सभी क्षेत्र में इसका उपयोग बढ़ चुका है इसलिए अब सभी बच्चों के पास में जन्म प्रमाण पत्र का होना बहुत आवश्यक है और इसे बनवाने के लिए अब आप सभी अभिभावकों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है जिसके लिए कुछ समय अवधि भी निर्धारित की गई है जिसका आपको पालन करना होता है।
आप सभी अभिभावक जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर सकते हैं जिसकी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया आर्टिकल में भी मौजूद है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह आपके जन्म की अस्तित्व को भी बताता है इसलिए यह आपकी पहचान होता है जिसे बनवाना बहुत जरूरी है।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
- बच्चों का जन्म सरकारी अस्पताल में होने पर सरकारी अस्पताल में ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
- भारत का सर्टिफिकेट में गलत विवरण दर्ज होने पर पंजीकरण रद्द होगा एवं निर्धारित शुल्क वापस हो जाएगा।
- बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर पंजीकरण करवाना आवश्यक है वरना बाद में इसे बनवाने के लिए कठिनाई होगी।
- जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए CRS ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन की समय अवधि
किसी भी बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के समय अवधि में ही आप सभी अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होता है अगर आप यह कर 21 दिन की समय अवधि में पूरा नहीं कर पाते हैं यानी रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाते हैं तो फिर आपको नगर निगम या जिला पंचायत के ऑफिस जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा इसलिए आप चाहते हैं कि कोई कठिनाई न हो तो आप तय समय में ही रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदा
- यह आपकी नागरिकता का प्रमाण होता है जो बताता है कि आप भारत के ही स्थाई निवासी हैं।
- अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।
- विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग होता है
- पासपोर्ट एवं वीजा को प्राप्त करने में भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड जैसे दस्तावेज बनवाने में भी यह सहायक होता है।
- जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से बीमा योजनाओं का भी लाभ लिया जा सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद
- राशन कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- प्रमाण पत्र(अस्पताल से जारी )
- बच्चे के अस्पताल संबंधित दस्तावेज आदि।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए crsorgi.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- इसके बाद आप आवश्यक विवरण जैसे बच्चे का नाम, जन्म की तारीख, राज्य, जिला, गांव दर्ज करना होगा।
- अब आपको ईमेल आईडी पर एक लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करके एक नया पासवर्ड सेट करें।
- इसके बाद आप आईडी पासवर्ड के साथ लॉग-इन करे और ADD BIRTH REGISTRATION पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और मांगे गए डॉक्युमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दे जिससे आपको इसकी रसीद मिलेगी।
- किसको डाक्यूमेंट्स के साथ जोड़कर जमा करना होगा।