Birth Certificate Apply Online: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जन्म प्रमाण पत्र बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है क्योंकि बच्चों के जितने भी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनेंगे उनमें जन्म प्रमाण पत्र की मांग जरूर की जाएगी वही जीवन भर कहीं ना कहीं जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता रहेगी ऐसे में नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जरूर बनवा लेना चाहिए ताकि जब भी आवश्यकता पड़े तुरंत ही इसे उपयोग में लिया जा सके।

जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन घर बैठे ही बनाया जा सकता है लेकिन इसके लिए इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी हासिल होनी चाहिए और इसी जानकारी को आज इस लेख में बताया जाएगा ताकि सभी व्यक्ति जब भी आवश्यकता पड़े आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके को उपयोग में लेकर नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बना सके। पहले की तुलना में अब जन्म प्रमाण पत्र को बनाने की प्रक्रिया आसान हो चुकी है तो चलिए विस्तार से पूरी जानकारी को जानते हैं।

Birth Certificate Apply Online

नवजात शिशु के जन्म के बाद में उसका सबसे पहले एडमिशन आंगनवाड़ी में होता है वहां पर भी जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है इसके अलावा कुछ समय के बाद में बच्चे का आधार कार्ड बनता है वहां पर भी जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है वहीं जब बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है और उसका स्कूल में एडमिशन करवाया जाता है वहां पर भी जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर में जन्म प्रमाण पत्र कितना महत्वपूर्ण बन चुका है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना होगा इसके बाद मे जानकारी वेरीफाई हो जाने के बाद में जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा और फिर आप जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट निकलवाकर इसे उपयोग में ले सकेंगे। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए समय को निर्धारित किया हुआ है जिसके अनुसार ही जन्म प्रमाण पत्र को बनाना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए समय

जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए 21 दिन का समय निर्धारित किया हुआ है यानी कि जब भी बच्चे का जन्म होता है उसके 21 दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना होता है जिसके बाद में जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है। यदि ऑनलाइन आवेदन न करके ऑफलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया जाए तो वहां पर भी 21 दिन के अंतर्गत ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है।

आवेदन करने के बाद में 1-2 दिन में ही जल प्रमाण पत्र बनाकर तैयार हो जाता है। और फिर उसे जरूरत के अनुसार उपयोग में लिया जा सकता है। अगर 21 दिन के बाद में जन्म प्रमाण पत्र को बनाया जाता है तो अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे के नाम की पर्ची
  • अस्पताल द्वारा जारी किए जाने वाले महत्वपूर्ण कागजात
  • अस्पताल डिस्चार्ज कार्ड

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

  • लगभग सभी क्षेत्रों में वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है ऐसे में कहीं पर भी इसे उपयोग में लिया जा सकता है।
  • छोटी कक्षा में अध्ययन करने से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा को हासिल करने के लिए इस दस्तावेज की मांग की जाती है।
  • अपनी आयु को साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र को दिखाया जा सकता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज के रूप में काम करता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र को बनाने हेतु सबसे पहले बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन वाले पोर्टल पर चले जाना है।
  • अब यूजर लॉगिन का ऑप्शन ढूंढना है और उसमें दिए जाने वाले जनरल पब्लिक साइन अप वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देनाहै।
  • इतना करने के बाद में अब जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और जानकारी का चयन कर लेना है।
  • अब कैप्चा कोड को दर्ज करके रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आवेदन फार्म खुलेगा इसमें जानकारी को दर्ज कर देना है और आवश्यक सभी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
  • अब लिया जाने वाला आवेदन शुल्क जमा कर देना है।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे सेव करके अपने पास रख लेना है।
  • अब जैसे ही जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा उसके बाद में आसानी से रजिस्ट्रेशन नंबर को उपयोग में लेकर आप जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Comment

Join Telegram