वे सभी अभिभावक जो अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां वहां भटक रहे हैं अब उन्हें कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सभी अभिभावक अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे बनवा सकते है।
यदि आपके घर में भी किसी बच्चे ने जन्म लिया और आप को उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो आपको इसके लिए कहीं भी सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वर्तमान में ऐसी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है जिसे आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
अगर आपको भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से संबंधित ऑनलाइन सुविधा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना है तो निश्चित तौर पर आपको हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ना आवश्यक होगा ताकि आपको भी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी ऑनलाइन सुविधा के बारे में पता चल सके।
Birth Certificate Apply Online
जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी ऑनलाइन सुविधा की बात करें तो आप सभी अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने अलग-अलग राज्य के लिए अलग-अलग प्रकार की ऑनलाइन सुविधा अर्थात वर्ष एवं डेथ रजिस्ट्रेशन का पोर्टल उपलब्ध कराया हुआ है जिससे आप जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप सभी अभिभावकों को अपने राज्य के आधार पर उपलब्ध बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन के पोर्टल को ओपन करके अपना ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पूरा करना होगा और आवेदन को स्वीकृति मिलने के बाद ही आप जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज होता है जो संबंधित व्यक्ति की जन्म से जुड़ी हुई जानकारी की प्रमाणिकता को दर्शाता है और वर्तमान समय में इस दस्तावेज का उपयोग इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लगभग सभी क्षेत्रों में इसका उपयोग किया जा रहा है और अब सभी लोगों के पास में जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य हो गया है और सभी को इसे बनवाना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे की बात करें तो आप सभी अपनी जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग बैंक अकाउंट खोलने में कर सकते हैं और अगर आपको अपने बच्चों का एडमिशन किसी स्कूल में करवाना है तो जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
एडमिशन में भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया के आवेदन में भी जन्म प्रमाण पत्र उपयोग में लाया जा सकता है और आप आईडी प्रूफ के तौर पर भी जन्म प्रमाण पत्र उपयोग कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सभी को नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार है :-
- वटर आईडी
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- अभिभावक का आधार कार्ड
- हॉस्पिटल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
- बच्चे के अस्पताल संबंधित सारे दस्तावेज
- जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का समय
सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक निर्धारित समय अवधि तय की गई है और आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्धारित समय सीमा का खास ख्याल रखना होता है।
यह समय सीमा 21 दिन की होती है और आपको किसी भी बच्चों के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है और यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो फिर आपको बाद में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
- आवेदन करने के लिए आप बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन के पोर्टल को ओपन करें।
- अब इसके मुख्य पृष्ठ में जाकर यूजर सेक्शन में जाए और जनरल पब्लिक साइन अप पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर न्यू पेज खुलेगा जिसमें मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
- अब साइन अप करके Place of occurrence of birth ऑप्शन पर क्लिक करके।
- इसके बाद में आपको अपने राज्य का चयन कर लेना है और आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके यूजर आईडी एवं पासवर्ड को दर्ज करें।
- अब आप लॉगिन करे और बर्थ ऑप्शन को सेलेक्ट करके एप्लीकेशन फॉर्म ओपन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक जानकारी दर्ज करके इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसकी सहायता से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।