आज के समय में यदि देखा जाए तो जन्म प्रमाण पत्र हर नागरिक के लिए बहुत ज्यादा अनिवार्य हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि देश के हर निवासी के पास यह महत्वपूर्ण दस्तावेज होना चाहिए। यदि हम नियम देखें तो इसके अनुसार जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बन जाना चाहिए।
अगर आपने अभी तक अपना या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं बनवाया है तो तुरंत बनवा लेना चाहिए। इसके लिए पहले की तरह आपको लंबी-लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा और ना ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। बता दें कि अब जन्म प्रमाण पत्र देश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन आवेदन देकर बनवा सकता है।
अगर आपके पास भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं है तो ऐसे में आप सरकार की तरफ से शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि यदि आप जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए पूरी प्रक्रिया क्या है।
Birth Certificate Apply Online
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसके आधार पर किसी भी व्यक्ति की जानकारी को जाना जा सकता है। इस महत्वपूर्ण दस्तावेज में बच्चों के जन्म से संबंधित बहुत सारी उपयोगी और अहम जानकारियां दर्ज होती हैं।
इसीलिए ऐसा रूल है कि जब भी किसी शिशु का जन्म होता है तो 21 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी सरकारी अस्पताल से या फिर अपने शहर या राज्य के संबंधित कार्यालय में जाकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
यहां आपको हम बता दें कि लोगों की जरूरत को देखते हुए हमारी केंद्र सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को अब बहुत ही आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करके बिना कठिनाई के प्राप्त कर सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप बर्थ सर्टिफिकेट अप्लाई ऑनलाइन करना चाहते हैं तो ऐसे में आवेदन जमा करने से पहले आपको सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं। तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है-
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- माता और पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शिशु के अस्पताल के सभी दस्तावेज
- जन्म के दौरान की अस्पताल की रसीद
- अस्पताल से प्राप्त किया गया प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई ऑनलाइन कहां करें
वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम के साथ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ऑफलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको काफी धक्के खाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपका समय भी काफी व्यर्थ होता है और आपको लंबी-लंबी लाइनों में भी खड़ा होना पड़ सकता है।
ऐसे में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना काफी सुलभ है और इसलिए नागरिक ऑनलाइन आवेदन देने को वरीयता देते हैं। इसलिए अब देश के सभी नागरिक अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम से बनवाने के लिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आप देश के किसी भी शहर अथवा राज्य में रहते हों आप ऑफलाइन या ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आपको अपने क्षेत्र के जन्म और प्रमाण पत्र विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है। आधिकारिक वेबसाइट पर आपको जो भी दिशा निर्देश दिए जाते हैं इनका अनुसरण करके आप जन्म प्रमाण पत्र हेतु अप्लाई कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों को दोहराना होता है जिससे कि आप बिना किसी कठिनाई के अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अप्लाई कर पाएं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाकर आपने अपना जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई करना होता है –
- सबसे आरंभ में आपको अपने राज्य या शहर के बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन वेब पोर्टल पर चले जाना है।
- यहां वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर आपको यूजर लॉगिन के सेक्शन में जाकर जनरल पब्लिक साइन अप पर क्लिक करना है।
- साइन अप की प्रक्रिया को संपन्न करने के बाद फिर आपको लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको बर्थ का विकल्प चुनना है और अब आपके सामने पंजीकरण फार्म आ जाएगा।
- यहां आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारी को बिल्कुल ठीक तरह से दर्ज करना है और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- यदि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का शुल्क आप पर लागू होता है तो आपको फीस का भुगतान करके अपना फार्म जमा करना है।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म के सबमिट होने के कुछ दिनों के पश्चात आपको जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।
FAQs
क्या जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है?
हां, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपने जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं
क्या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई शुल्क है?
हां, कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन के लिए एक मामूली शुल्क लिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे आवेदन करें?
प अपने राज्य की आधिकारिक नगरपालिका वेबसाइट पर जाकर या राष्ट्रीय पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Janm Praman Patra
Agar born year 1997 hai , or koi hospital ki slip nhi h to kese bnaya jae , birth certificate