जन्म प्रमाण पत्र देश के किसी भी नागरिक के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। दरअसल इसे बनवाना इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इसमें आपकी जन्मतिथि और माता-पिता से संबंधित पूरा विवरण दिया गया होता है। यही वजह है कि जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता को चाहिए कि तुरंत जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया जाए।
लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप जन्म प्रमाण पत्र अपने घर पर बैठकर ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण से यह लाभ है कि आपको लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होने से राहत मिल जाती है। परंतु आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए तभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जब आपको इसका पूरा तरीका पता होता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे जन्म प्रमाण पत्र अप्लाई ऑनलाइन से संबंधित विवरण। इस प्रकार से आपको हमारे आज इस पोस्ट में जानने को मिलेगा कि अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है।
Birth Certificate Online Apply
यहां आपको हम सबसे पहले बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र हमारे देश के नागरिकों का एक ऐसा सरकारी और आधिकारिक दस्तावेज है जो आपकी आयु को दर्शाता है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र काफी जरूरी होता है।
बताते चलें कि पहले की तुलना में अब जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अत्यंत सरल हो गया है। क्योंकि सरकार ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसलिए आप भारत के चाहे किसी राज्य में रहते हो या फिर किसी शहर के निवासी हैं, आप आसानी से अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग
अगर आपके मन में यह सवाल है कि आखिर जन्म प्रमाण पत्र का क्या उपयोग होता है। तो हम आपको बता दें कि इसकी जरूरत आपको बहुत सी जगहों पर पड़ती है। दरअसल इसमें किसी भी व्यक्ति की जन्म से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी सटीक दी हुई होती है। इसके तहत माता-पिता का नाम, जन्म के स्थान का पता, जन्म डेट इत्यादि विवरण जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज होता है। लेकिन इसके अलावा भी इसके बहुत से उपयोग होते हैं जैसे :-
- किसी भी शिक्षा संस्थान जैसे कॉलेज और विद्यालय में प्रवेश के लिए
- सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने और आवेदन देने के लिए
- पासपोर्ट बनवाने के लिए
- कई प्रकार के विभिन्न दस्तावेज बनवाने के लिए
- बैंक में खाता शुरू करवाने के लिए
- सरकारी योजनाओं से फायदा प्राप्त करने के लिए
- विदेश में पढ़ाई या काम करने हेतु या फिर विदेशी वीजा प्राप्त करने के लिए।
जन्म प्रमाण पत्र कब और कहां बनवाया जाता है
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के भीतर बनवाना जरूरी होता है। बताते चलें कि इसके लिए आप जिस राज्य में या शहर में रहते हैं वहां पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
आमतौर पर नगर पालिका या फिर स्थानीय सिविल कार्यालय के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र को बनवाया जा सकता है। लेकिन अब जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनवाने की सुविधा भी सरकार ने शुरू कर दी है।
ऐसे में आपको अपने राज्य या फिर नगर पालिका की वेबसाइट पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करना होता है। सफलतापूर्वक पंजीकरण के पश्चात फिर आपको कुछ ही दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन देने हेतु आपके पास नीचे बताए गए सारे दस्तावेज होने आवश्यक हैं :-
- बच्चे के जन्म के समय की अस्पताल द्वारा जारी की गई रसीद।
- बच्चे के माता-पिता या फिर अभिभावक का आधार कार्ड
- अगर शिशु का जन्म घर में हुआ है तो इसके लिए शपथ पत्र
- यदि बच्चे की उम्र 1 साल से ज्यादा हो गई है तो आधार कार्ड
- माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाना है।
- अब यहां आपको होम पेज पर रजिस्टर वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा कर लेना है।
- पंजीकरण के पश्चात आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा इसमें आपको पूरा जन्म विवरण भरना है।
- सारा विवरण भरने के पश्चात फिर आपके बच्चे के जितने भी जन्म से संबंधित दस्तावेज हैं इन सबको अपलोड करना है।
- यदि आप देर से जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कर रहे हैं तो ऐसे में आपको कुछ मामूली सा शुल्क भी जमा करना है।
- अंत में आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म जमा करने के लिए सबमिट पर क्लिक कर देना है।