देश के सरकार ने श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना को आरंभ किया है। इसके तहत जब किसी श्रमिक कार्ड धारक मजदूर की उम्र 60 साल तक हो जाएगी, तो तब सरकार के तरफ से हर महीने 3000 रूपए की पेंशन मिलेगी।
इस प्रकार से सरकार वृद्धावस्था में मजदूर वर्ग के लोगों की सहायता करना चाहती है। सरकार यह नहीं चाहती कि किसी भी गरीब व्यक्ति को 60 साल की उम्र के बाद वित्तीय तौर पर परेशान होना पड़े। यही कारण है कि जिनके पास ई-श्रम कार्ड होता है इन्हें योजना के अंतर्गत फायदा मिलता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी वृद्धावस्था को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन हेतु आपको कौन सी प्रक्रिया अपनानी है। साथ में आपको हम यह भी बताएंगे कि श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आपको क्या करना होगा।
E Shram Card Pension
असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सरकार ई-श्रम कार्ड योजना को चला रही है। ऐसे में इस योजना के अंतर्गत श्रम कार्ड बनवाने के बाद आर्थिक रूप से निर्बल लोगों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ी मदद यह है कि जब श्रमिक व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष की पूरी हो जाती है तो तब सरकार इन्हें हर महीने पेंशन देती है।
पेंशन के तौर पर 3 हजार रुपए की मदद मजदूर को प्राप्त होती है। इस तरह से वृद्धावस्था में पेंशन प्राप्त करके व्यक्ति को किसी और के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। हर दिन की अपनी जरूरत और दवाई के खर्चों को बुजुर्ग व्यक्ति आसानी से उठा सकते हैं।
ई श्रम कार्ड योजना की जानकारी
जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और श्रमिक वर्ग से संबंध रखते हैं तो इन्हें ई-श्रम कार्ड योजना का फायदा मिलता है। इसके अंतर्गत हमारी सरकार द्वारा इन्हें हर महीने वित्तीय मदद, बीमा कवर और पेंशन की सुविधा प्रदान की जाती है।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि ई-श्रम कार्ड एक यूनीक डिजिटल कार्ड होता है। इस प्रकार से इस कार्ड को केवल वही व्यक्ति बनवा सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं। जिन लोगों के पास यह कार्ड होता है इन्हें इसके अंतर्गत सरकार वे सब सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करती हैं जो इनके जीवन को आसान बनाने के लिए काफी होती हैं।
ई श्रम कार्ड पेंशन योजना के फायदे
यहां निम्नलिखित हम आपको ई-श्रम कार्ड योजना से मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं :-
- ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत मजदूरों को प्रति महीने 3000 रूपए की पेंशन मिलेगी।
- श्रमिक लोगों को वृद्धावस्था में वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत जो पेंशन का पैसा होगा वह सीधे लाभार्थी श्रमिक के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
- श्रमिक नागरिक को वृद्धावस्था में पेंशन के अलावा दूसरी कई तरह की सरकारी योजनाओं का भी फायदा मिलेगा।
- देश के ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और सामाजिक तौर पर पिछड़े हुए हैं इन्हें इस योजना के माध्यम से काफी राहत मिलेगी।
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता
अगर आप असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं और आप ई-श्रम कार्ड योजना के सारे फायदे लेना चाहते हैं। साथ में यह चाहते हैं कि वृद्धावस्था में आपको किसी वित्तीय समस्या का सामना ना करना पड़े। तो इसके लिए पात्रता निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से रखी गई है :-
- केवल भारत के असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाले लोग ही आवेदन जमा कर सकते हैं।
- श्रमिक मजदूर व्यक्ति की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल तक होनी आवश्यक है।
- मजदूर व्यक्ति आर्थिक तौर पर निर्बल होना चाहिए।
ई श्रम कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित सारे दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने होते हैं :-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवास प्रमाण पत्र आदि।
ई श्रम कार्ड पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ई-श्रम कार्ड पेंशन हेतु सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर चले जाना है।
- अब यहां पर होम पेज पर पहुंचकर आपको पंजीकरण वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपका आधार कार्ड का नंबर आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
- आगे फिर आपको जो ओटीपी मिलेगा आपको इसका सत्यापन करना है।
- इसके बाद फिर आपको अपना व्यक्तिगत विवरण सही से दर्ज करना है।
- बाकी अन्य जरूरी विवरण को भी दर्ज करने के बाद फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाना है।
- यहां अब आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आपको वेरीफाई वाले बटन को दबाना है।
- सबसे अंत में आपका ई-श्रम कार्ड यहां जनरेट हो जाएगा जिसे अब आप डाउनलोड कर सकते हैं।