भारत सरकार के द्वारा समय समय पर देश के असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाले ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाया जाता है और यह वित्तीय लाभ डायरेक्ट लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है।
सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाने वाला वित्तीय लाभ केवल ऐसे श्रमिकों को ही प्राप्त होता है जिनके पास में ई श्रम कार्ड उपलब्ध होता है अगर आप भी असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करते हैं तो आपके पास में भी ई श्रम कार्ड का होना आवश्यक है क्योंकि इससे न केवल वित्तीय लाभ मिलता है बल्कि अन्य सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त होता है।
ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आश्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से इसका ऑनलाइन आवेदन करके ई श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास में पहले से ही ई-श्रम कार्ड मौजूद है तो फिर इसके लिए आपको अपने कार्ड स्टेटस की जानकारी भी होनी चाहिए जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में चर्चा करने जा रहे हैं तो आइए इसकी चर्चा को शुरू करते हैं।
E Shram Card Status Check
सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड धारकों को अलग-अलग समय पर वित्तीय लाभ उपलब्ध कराया जाता है इसकी जानकारी कार्ड धारकों को होनी चाहिए और अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड मौजूद है तो फिर इस स्थिति में आपको भी ई-श्रम कार्ड स्टेटस को चेक कर लेना चाहिए जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला लाभ आपको मिला है या नहीं।
ई श्रम कार्ड स्टेटस को आप सभी कार्ड धारक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पोर्टल पर विजिट करके ऑनलाइन ही अपने डिवाइस में चेक कर सकते हैं। यदि आपको कार्ड स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानना है तो फिर आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं जिससे आप आसानी से कार्ड स्टेटस चेक कर सकेंगे।
ई श्रम कार्ड का उद्देश्य
सरकार द्वारा ई श्रम कार्ड को किसी उद्देश्य के साथ में जारी किया गया था ताकि जो असंगठित क्षेत्र में गरीब मजदूर श्रम कर रहे हैं उनका विकास हो सके एवं उन्हें समय-समय पर आर्थिक लाभ प्रदान किया जा सके जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के लिए भी सरकार ने ई श्रम कार्ड लांच किया है।
ई श्रम कार्ड के फायदे
- ई श्रम कार्ड से पात्र श्रमिकों को वित्तीय लाभ मिलता है।
- ई श्रम कार्ड से अनेक सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है।
- गरीब श्रमिक श्रम कार्ड से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
- दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाओं का भी लाभ प्राप्त हो सकता है।
- वृद्ध श्रमिकों को पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती है।
ई श्रम कार्ड से प्राप्त सहायता राशि
सरकार द्वारा जो समय-समय पर देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जो वित्तीय लाभ उपलब्ध करवाया जाता है वह वित्तीय लाभ ₹1000 की पेमेंट होती है अर्थात देश के पात्र लाभार्थी श्रमिकों को सरकार द्वारा ₹1000 का भत्ता दिया जाता है जो उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है जिससे उन्हें आर्थिक मदद प्राप्त हो सके।
ई श्रम कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें?
जिस किसी भी कार्ड धारक को कार्ड स्टेटस चेक करना है वह हमारे द्वारा बताए निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :-
- ई श्रम कार्ड स्टेटस चेक करने हेतु श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पोर्टल पर जाएं।
- अब आपके सामने होम पेज आ जाएगा जिसमें आप अपना ई श्रम कार्ड नंबर दर्ज करें।
- अब आप पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुल जाएगा जिसमें ई-श्रम कार्ड स्टेटस चेक का विकल्प मिलेगा।
- अब आप कार्ड स्टेटस चेक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद मैं आपके सामने कार्ड का स्टेटस का विवरण खुल जाएगा।
- अब आप विवरण को चेक करके वित्तीय लाभ प्राप्ति की स्थिति को चेक कर सकेंगे।