High Court Bharti: हाई कोर्ट में 10वी पास के लिए नई भर्ती, जल्दी फॉर्म भरें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हाई कोर्ट भर्ती के लिए 3000 से भी ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन आया है। यह विज्ञापन इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए जारी किया गया है। इसके अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

ऐसे में जो उम्मीदवार अपना आवेदन देना चाहते हैं तो आपको 24 अक्टूबर तक अपना आवेदन देना है। यदि आप इसके पश्चात अपना फार्म जमा करते हैं तो वह स्वीकार नहीं होगा। यहां आपको यह भी बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के तहत पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन दे सकते हैं।

यदि आपको हाई कोर्ट भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेना है तो ऐसे में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। आज इस पोस्ट के द्वारा हम आपको बताएंगे कि हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन देने की योग्यता, कुल पद, चयन प्रक्रिया इत्यादि क्या है। सारी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखिए और जानिए कैसे आप इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन दे सकते हैं।

High Court Bharti

इलाहाबाद हाई कोर्ट में हजारों पदों पर ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए आवेदन की शुरुआत की गई है। बताते चलें कि इस भर्ती के लिए 4 अक्टूबर से आवेदन जमा होने शुरू हो गए थे। इस तरह से 24 अक्टूबर तक सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन दे सकते हैं।

इस बड़ी भर्ती के अंतर्गत ऐसे उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं जिनकी अधिकतम आयु 40 साल तक है। ‌यहां आपको हम यह भी बता दें कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से रखा गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करना है।

High Court Vacancy Overview

विभाग का नामउच्च न्यायालय, इलाहाबाद
भर्ती का नामहाई कोर्ट भर्ती
पद का नामग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’
कुल पद3306
नोटिफिकेशनजारी
आवेदन तिथि4 अक्टूबर 2024
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
श्रेणीसरकारी नौकरी
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

हाई कोर्ट भर्ती के अंतर्गत पद विवरण

हाई कोर्ट भर्ती के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं और ऐसे में 3000 पदों को भरा जाने वाला है। इसके अंतर्गत एक नहीं बल्कि कई तरह के पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा जैसे कि :-

  • हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए कुल पद 583 रखे गए हैं।
  • जूनियर असिस्टेंट के लिए 1054 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
  • हाई कोर्ट भर्ती के अंतर्गत ड्राइवर के 30 पद रखे गए हैं।
  • ट्यूबवेल ऑपरेटर कम इलेक्ट्रीशियन और स्वीपर हेतु कुल पदों की संख्या 1639 है।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए शिक्षा की जानकारी निम्नलिखित दी गई है :-

  • स्टेनोग्राफर के पद के लिए अप्लाई करने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास सीसीसी का प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है
  • ड्राइवर के पद के लिए व्यक्ति ने दसवीं पास कर ली हो। व्यक्ति को ड्राइविंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए और साथ में वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।
  • स्वीपर के पद पर अप्लाई करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने छठी कक्षा तक शिक्षा हासिल की हो।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आप हाई कोर्ट भर्ती के लिए अपना आवेदन देने में रुचि रखते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी आयु सीमा जरूर देख लेनी चाहिए जोकि कुछ इस प्रकार से है :-

  • आवेदन देने हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • हाई कोर्ट भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है।
  • जो उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा करेंगे इनकी आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के हिसाब से की जाएगी।

हाई कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

अगर आपको हाई कोर्ट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपसे लिखित परीक्षा ली जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी इच्छुक उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट भी देना जरूरी होगा क्योंकि इसके माध्यम से अभ्यर्थियों के स्किल को देखा जाएगा।

बताते चलें कि उम्मीदवारों को 8 दिसंबर 2024 को हाई कोर्ट भर्ती के लिए एग्जाम में शामिल होना जरूरी है। वैसे अभी एडमिट कार्ड की डेट को प्रकाशित नहीं किया गया है। पर जल्द ही इस बारे में आधिकारिक नोटिस जारी करके जानकारी प्रदान कर दी जाएगी। ‌

हाई कोर्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • हाई कोर्ट भर्ती के लिए सबसे पहले आपको allahabadhighcourt.in वेबसाइट को ओपन करना है।
  • अब आपको मुख्य पृष्ठ पर जाकर हाईकोर्ट भर्ती से संबंधित लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे फिर आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी को बिल्कुल सही तरीके से दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज भी एक के बाद एक स्कैन करते हुए अपलोड करने हैं। ‌
  • जब यह सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए तो इसके बाद आपको अपना फार्म जमा करने के लिए सबमिट वाला बटन दबा देना है। ‌
  • अपने पास एक रिकॉर्ड रखने के लिए आपको अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

FAQs

हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कब से कब तक है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक समाप्त हो गई है।

मैं हाई कोर्ट भर्ती के लिए कैसे आवेदन दे सकता हूं?

इसके लिए आपको इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट जाकर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

हाई कोर्ट भर्ती के लिए कितने पदों पर भर्ती होने वाली है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती के तहत विभिन्न प्रकार के 3000 पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram