होमगार्ड विभाग के द्वारा देश के अधिकांश राज्यों में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभाग के मुख्य पदों पर योग्य कर्मचारी चयनित किया जा रहे हैं। पिछले महीने विभाग के द्वारा बिहार राज्य में होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन अपडेट किया है।
बिहार राज्य के बाद अब इसी क्रम में राज्य के उम्मीदवारों के लिए भी बहुत ही बड़ी खुशखबरी है क्योंकि होमगार्ड विभाग के द्वारा यहां पर भी भर्ती आयोजित किए जाने हेतु निर्णय लिए जा चुके हैं तथा अब जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो सकता है।
बताते चलेंगे होमगार्ड भर्ती के लिए विभाग के द्वारा 44000 पदों की नियमावली तैयार की गई है। जो उम्मीदवार होमगार्ड विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए अब इस भर्ती का इंतजार बहुत ही बेसब्री से हो रहा है।
Home Guard Vacancy
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 44000 पदों के लिए जारी करवाई जाने वाली होमगार्ड भर्ती के लिए डेट शेड्यूल नोटिफिकेशन के साथ ही जारी किया जाएगा इसके बाद इसकी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करवाया जाने वाला है।
होमगार्ड भर्ती में महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकता है। बता दे कि इस भर्ती में सरकारी नियम अनुसार महिलाओं के साथ आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रकार का आरक्षण भी प्रदान किया जाने वाला है।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए भर्ती की नियमावली के तौर पर लागू किए गए नियम एवं मुख्य योग्यताओं की जानकारी देने वाले हैं जिसके तहत भर्ती में शामिल होने वाली उम्मीदवारों के लिए काफी सहूलियत होगी। निम्न जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल में जरूर बने रहे।
होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
होमगार्ड भर्ती के लिए निम्न प्रकार की योग्यताएं आवश्यक होगी :-
- भर्ती में शामिल होने वाला उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
- सामान्य तौर पर उसने कक्षा दसवीं में सफलता हासिल की हो।
- भर्ती के नियम अनुसार उम्मीदवार फिजिकल तथा मेडिकल पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उसके पास पहचान तथा शैक्षिक संबंधी दस्तावेज होने अनिवार्य है।
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उत्तर प्रदेश राज्य में आगामी कुछ ही दिनों में जारी की जाने वाली होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन शुल्क के भी निर्धारित किया जा सकता है जो सभी श्रेणियां के लिए आरक्षण के हिसाब से तय होगा। बताते चले कि उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क संबंधी पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में पुष्टिकृत रूप से स्पष्ट हो पाएगी।
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
होमगार्ड भर्ती में सामान्य तौर पर उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से निश्चित है :-
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की होनी चाहिए।
- 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए आवेदन हेतु पात्रता दी गई है।
- आरक्षण के तौर पर विशेष श्रेणियां की उम्मीदवारों के लिए छूट भी दी जाएगी।
- आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन के आधार पर ही तय होगी।
होमगार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश राज्य की होमगार्ड भर्ती में जारी किए गए 44000 पद जो की अलग-अलग कार्य विवरण के लिए आवंटित किए गए हैं अर्थात इनकी चयन प्रक्रिया भी कुछ अलग-अलग प्रकार से होगी। पहले 22000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर करवाई जाएगी।
इसके बाद बाकी बचे हुए अन्य 22000 पदों के लिए चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों की योग्यता के अनुसार होगी। अन्य चरणों में उम्मीदवारों के फिजिकल तथा मेडिकल टेस्ट करवाए जाएंगे इसके अलावा उन्हें दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत होमगार्ड भर्ती की नियमावली तैयार हो जाने के बाद अब नोटिफिकेशन जारी किए जाने की बारी है जो कि अब किसी भी समय आगामी दिनों में अपलोड हो सकता है। अनुमानित तौर पर यह नोटिफिकेशन अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह तक आधिकारिक रूप से अपडेट कर दिया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवार भर्ती में आवेदन कर सकेंगे।
होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर्ती वाले नोटिफिकेशन में जाकर आवेदन पत्र को खोलें।
- आवेदन पत्र में पूरी जानकारी दर्ज करते हुए उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद अगर कोई आवेदन शुल्क लगता है तो उसे जमा करना होगा।
- अंत में अपने आवेदन को सबमिट बटन की सहायता से सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से भर्ती में आवेदन पूरा हो सकता है।
- हालांकि नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर आवेदन प्रक्रिया में कुछ संशोधन होने की भी उम्मीद है।