आप एक ऐसे किसान हैं जिन्होंने अपनी कृषि हेतु लोन ले रखा है और आप अपने कर्ज को चुका नहीं पा रहे हैं, तो इसके लिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यूपी सरकार ने आपकी इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है।
जानकारी के लिए बता दे उत्तर प्रदेश के जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लोन लिया था इनके कर्ज को अब माफ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा यह एक ऐसी महत्वपूर्ण पहल है जिसका लाभ गरीब किसानों को काफी ज्यादा मिलेगा। परंतु अपना लोन केवल ऐसे किसान ही माफ करवा सकते हैं जो किसान कर्ज माफी योजना के तहत अप्लाई करते हैं।
अगर आपको अपना कर्ज माफ करवाना है और इसके लिए आप आवेदन देना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपको बहुत उपयोगी लगेगा। आज अपने इस लेख के द्वारा हम आपको बताएंगे कि कैसे आप किसान कर्ज माफी योजना के लिए आवेदन दे सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की पंजीकरण हेतु जरूरत पड़ सकती है।
Kisan Karj Mafi Yojana
किसान कर्ज माफी की योजना को उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा साल 2016 में आरंभ किया गया था। इस योजना को इसलिए शुरू किया गया था कि किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जा सके। जानकारी के लिए बता दें कि योजना के लाभार्थी किसानों का यूपी सरकार 100000 रूपए तक का कर्ज माफ कर सकती है।
दरअसल केवल ऐसे किसानों को ही इस योजना के तहत कर्ज मुक्ति से राहत दी जा रही है जो अपना पंजीकरण करते हैं। जब से किसान कर्ज माफी योजना शुरू की गई है तब से उत्तर प्रदेश के लगभग 13 लाख से भी ज्यादा छोटे और गरीब किसानों का लोन क्षमा किया गया है। बताते चलें कि अब तक यूपी सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक चलाने के लिए 22000 करोड रुपए का कर्ज माफ किया है।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश राज्य के जो किसान अपना लोन माफ करवाना चाहते हैं तो इन्हें पंजीकरण करने के लिए कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। जो किसान पात्रता मानदंडों पर पूरा नहीं उतरते हैं तो इन्हें लोन क्षमता करवाने का लाभ नहीं दिया जाएगा। इसके अंतर्गत योग्यता निम्नलिखित रखी गई है :-
- कर्ज क्षमा करवाने हेतु अनिवार्य है कि केवल ऐसे किसान ही अपना पंजीकरण कर सकते हैं जिनकी उम्र 21 साल से ज्यादा है।
- सिर्फ वही किसान अपना लोन माफ कराने के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं।
- आवेदनकर्ता किसान की हर साल की कुल कमाई 1.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- राज्य सरकार केवल ऐसे किसानों के ही लोन माफ कर रही है जो किसी सरकारी पद पर काम नहीं कर रहे और ना ही किसी पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
- कर्ज माफ करवाने हेतु यह भी जरूरी है कि किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य तौर पर होना चाहिए।
किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य
किसान कर्ज माफी योजना का मुख्य उद्देश्य यही है कि उत्तर प्रदेश के किसानों को वित्तीय मदद प्रदान की जाए। इस तरह से ऐसे किसान जो कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं और अपना लोन चुकाने में असमर्थ हैं, तो इन्हें यूपी सरकार आर्थिक सहायता करती है। इस प्रकार से योजना के तहत सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि किसान गरीबी की वजह से आत्महत्या जैसा गलत कदम नहीं उठाएंगे।
इस तरह से किसानों को कर्ज से छुटकारा दिलाकर यूपी सरकार इन्हें आर्थिक संकट से उभारना चाहती है। इसके अलावा राज्य सरकार का यह भी उद्देश्य है कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और इनकी कृषि के उत्पादन में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जाएं।
किसान कर्ज माफी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
किसान कर्ज माफी योजना हेतु उत्तर प्रदेश के जो किसान पंजीकरण करना चाहते हैं तो इनके पास नीचे बताए गए प्रत्येक दस्तावेज होने जरूरी हैं :-
- आधार कार्ड
- आय का प्रमाण पत्र
- जमीन के सभी दस्तावेज
- लोन से जुड़े हुए दस्तावेज
- किसान क्रेडिट कार्ड
- आवेदक किसान की पिछले 6 माह की बैंक स्टेटमेंट।
किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- किसान कर्ज माफी योजना हेतु सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको सीधा होम पेज पर जाकर किसान रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आपके सामने नए पंजीकरण हेतु ऑप्शन आएगा आपको इसे दबा देना है।
- आगे फिर आपको अपना आधार कार्ड का नंबर और साथ में जो कैप्चा कोड दिया गया है इसे दर्ज करके सेंड ओटीपी पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से ओटीपी वेरीफाई कर लेने के पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा आपको इसे ठीक तरह से और ध्यान से भर लेना है।
- ध्यान रहे कि आपको स्वयं से संबंधित या अपने लोन से संबंधित कोई भी जानकारी गलत दर्ज नहीं करनी है।
- जब आपका आवेदन फार्म पूरा हो जाए तो इसके बाद आपसे जो दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है इन्हें अपलोड कर देना है।
- सबसे अंत में आपको अपना आवेदन फार्म जमा करने हेतु सबमिट के विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।