KVS Admission Form 2025-26: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन फॉर्म

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे अभिभावक जिन का सपना है कि वह अपने बच्चों की शिक्षा को केंद्रीय विद्यालय के माध्यम से पूरी करवा सके तथा वह इस वर्ष उनके एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाह रहे हैं उन सभी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा लेटेस्ट अपडेट जारी की गई है।

बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय समिति के द्वारा कक्षा एक में अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। यह रजिस्ट्रेशन 7 मार्च 2025 से प्रारंभ किए गए हैं जो 21 मार्च 2025 तक चलने वाले हैं। अभिभावकों के लिए इन निश्चित दिनों में अपने बच्चों के एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करवा लेना होगा।

21 मार्च 2025 के बाद केवीएस कक्षा एक के एडमिशन की रजिस्ट्रेशन वाली लिंक को बंद कर दिया जाएगा इसके बाद किसी भी विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं लिए जाएंगे। अगर आप भी अपने बच्चों के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन केवीएस में करवाने जा रहे हैं तो आपको यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

KVS Admission Form 2025-26

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सबमिट किया जा रहे हैं जो बिल्कुल ही फ्री है। अभिभावक किसी भी कंप्यूटर सेंटर पर जाकर या फिर स्वयं के द्वारा भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

बता दें की केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा अभी केवल कक्षा एक के विद्यार्थियों के एडमिशन रजिस्ट्रेशन करवाएं जा रहे हैं हालांकि अगली कक्षाओं के लिए एडमिशन का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। एडमिशन रजिस्ट्रेशन संबंधी अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

केवीएस एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ती है :-

  • अभिभावक का पहचान पत्र
  • दोनों के आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

केवीएस एडमिशन मेरिट लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा कक्षा 1 की विद्यार्थियों के एडमिशन रजिस्ट्रेशन पूरे किए जाने के बाद जिन विद्यार्थियों का चयन किया जाता है उनकी फाइनल मेरिट को जारी किया जाएगा। यह मेरिट अनुमानित रूप से अप्रैल 2025 तक जारी हो सकेंगी। बता दें कि मेरिट में शामिल विद्यार्थी केवीएस में एडमिशन करवाने के लिए पात्र होंगे।

केवीएस एडमिशन के फायदे

जो विद्यार्थी केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय मैं एडमिशन करवाते हैं तथा शिक्षा प्राप्त करते हैं उनके लिए निम्न फायदे होंगे :-

  • इन विद्यार्थियों के लिए देश के उत्कृष्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन से शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
  • विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं।
  • यहां पर विद्यार्थियों के लिए उनकी स्किल के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत बनाया जाता है।
  • विद्यार्थियों के लिए केवीएस के द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अवसर भी दिए जाते हैं।

केवीएस एडमिशन हेतु चयन प्रक्रिया

अगर आपने भी अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन केवीएस में एडमिशन के लिए करवा दिया है तो आपके लिए जानकारी होनी चाहिए कि केंद्रीय विद्यालय समिति के द्वारा एडमिशन हेतु विद्यार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाने वाला है। बता दे की लॉटरी प्रक्रिया के पहले चरण में 25% सीटें आरक्षित विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित होगी।

केवीएस ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

ऑनलाइन तरीके से केवीएस ऐडमिशन रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न चरणों को अपनाना होगा :-

  • सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर महत्वपूर्ण जानकारी की मदद से पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें तथा आगे बढ़े।
  • अब केवीएस ऐडमिशन का रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा जिसमें पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट स्कैन करते हुए अपलोड कर दें।
  • अब सभी निर्देशो का पालन करते हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से केवीएस ऐडमिशन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा जिसकी स्लिप भी अपने पास रख सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram