हमारे देश में जब-जब उच्च श्रेणी के विद्यालयों की चर्चा की जाती है तो उस चर्चा में केंद्रीय विद्यालय की बात सबसे पहले की जाती है क्योंकि केंद्रीय विद्यालय को हमारे देश के सबसे उच्चतम गुणवत्ता वाले विद्यालयों में गिना जाता है और यही बात है कि सभी माता-पिता अपनी बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते हैं।
बताते चलें कि केंद्रीय विद्यालय में अधिकतम सरकारी कर्मचारियों के बच्चे अध्ययन करते है परंतु इस विद्यालय में आम नागरिकों के बच्चे भी अध्ययन कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा केंद्रीय विद्यालय में नए बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू करवाया जाता है ताकि अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन करवा सकें।
जो भी अभिभावक अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं तो उन्हें भी केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहिए और अगर आपको केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन करवाना है तो आपको उसके लिए एडमिशन फॉर्म भरना होगा जिसके बारे में हम आज इस आर्टिकल में चर्चा करने वाले हैं तो आइए इसके एडमिशन फॉर्म के बारे में जानते हैं।
KVS Admission Online Form
केंद्रीय विद्यालय में आपके बच्चों को प्रवेश मिल जाने के बाद उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त होगी जिससे आपके बच्चों का शैक्षिक भविष्य मजबूत होना सुनिश्चित है। केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत अपने बच्चों के नामांकन के लिए आपको उसका एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा यानी कि आपको एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
केवीएस ऐडमिशन फॉर्म की प्रक्रिया को हर वर्ष सेंट्रल स्कूल आर्गेनाइजेशन के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पूरा करवाया जाता है और वर्तमान समय में प्रक्रिया जारी की जा चुकी है इसलिए आप सभी अभिभावकों को भी जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करवा लेना ताकि आपके बच्चों का भी एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में हो सके। इसके अलावा आर्टिकल में एडमिशन फॉर्म कैसे भरना है उसकी प्रक्रिया बताई गई है आप उसको फॉलो कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की जानकारी
यदि हम केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा शुरू की गई एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की विधि के बारे में बात करें तो यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की जाती है और आप सभी को एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना होता है और प्रतिवर्ष यह प्रक्रिया फरवरी मार्च में की जाती है जिससे सभी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं और यह विधि ऑनलाइन होने से आसानी से एडमिशन फॉर्म भरा जा सकता है।
केंद्रीय विद्यालय पाठ्यक्रम
यदि हम केंद्रीय विद्यालय में पाठ्यक्रम की बात करें तो इस विद्यालय में विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर शिक्षा दी जाती है और विद्यार्थी यह बेहतर क्वालिटी की शिक्षा प्राप्त करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, कला, खेल, समाजशास्त्र और अनेक क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है जिसे प्राप्त करने पर विद्यार्थी संबंधित क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज़
आप सभी को अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाने के लिए एडमिशन फॉर्म भरना होगा जिसके लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेज जरूरी होंगे :-
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा 1 के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट
- शिक्षा प्रमाण पत्र
- पिता/माता का कार्य प्रमाण पत्र।
केंद्रीय विद्यालय प्रवेश शुल्क भुगतान विधि
अगर आप सभी अभिभावक भी अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन करवाने के उद्देश्य के साथ एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करते हैं तो आपको इसके बदले में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है और आप सभी एडमिशन शुल्क का भुगतान केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट नेटवर्क आदि ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश फॉर्म भरने के लिए इसकी आधिकारक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंचने की पक्ष होम पेज में उपस्थित एडमिशन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करनाहै।
- रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करने के पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो जानकारी मांगी गई उसको दर्ज करें और आपको उससे आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
- आईडी और पासवर्ड मिल जाने के बाद में आपको उसकी सहायता से लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन कर लेने के बाद में आपको जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करना है और उन्हें अपलोड करना है।
- इतना करने के बाद मैं आपको नीचे सबमिट का ऑप्शन दिख जाएगा जिस पर आप क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद एडमिशन फॉर्म भर जाएगा और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
- इस तरह से आप केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म आसानी से ऑनलाइन भर सकते हैं।