KVS Balvatika Admission 2025-26: केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका के एडमिशन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा बाल वाटिका के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च 2025 से शुरू करवाए गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 24 मार्च 2025 तक रखी गई थी। इस समय के दौरान देश भर के 450 स्कूलों में भारी संख्या में बाल वाटिका में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

ऐसे माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए केवीएस बाल वाटिका में निश्चित तिथि के मध्य रजिस्ट्रेशन किए हैं उन सभी के लिए बहुत ही बड़ी अपडेट है क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा बाल वाटिका श्रेणी 1, 2, 3 कि विद्यार्थियों का पुष्टिकृत 28 मार्च 2025 परिणाम जारी कर दिया गया है।

अभिभावकों के लिए अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनका यह जारी परिणाम चेक कर लेना चाहिए। अगर केवीएस के द्वारा रजिस्ट्रेशन के आधार पर उनके बच्चों का चयन केवीएस बाल वाटिका के लिए किया गया है तो वह अपने बच्चों का एडमिशन करवा सकते हैं।

KVS Balvatika Admission 2025-26

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा बाल वाटिका के लिए विद्यार्थियों का चयन रिक्त सीटों के अनुसार किया गया है। यह रिक्त सीटें सभी विद्यार्थियों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग आवंटित की गई है जिसमें आरक्षण की सुविधा भी लागू की गई है।

केंद्रीय विद्यालय के द्वारा बाल वाटिका का रिजल्ट मेरिट के रूप में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किया गया है। अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट एंड्राइड मोबाइल फोन से केवीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत ही आसानी के साथ चेक कर सकते हैं।

केवीएस बाल वाटिका विद्यार्थियों के लिए पात्रता

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा बाल वाटिका में एडमिशन हेतु विद्यार्थियों के लिए निम्न पात्रताओ को लागू किया गया है :-

  • बाल वाटिका में एडमिशन के लिए विद्यार्थी की आयु न्यूनतम तीन वर्ष की होनी चाहिए।
  • इसके अलावा विद्यार्थी की अधिकतम आयु 5 वर्ष तक की निश्चित की गई है।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधानों के अंतर्गत आरक्षण लागू होगा।
  • विद्यार्थी तथा उसके अभिभावक के अनिवार्य दस्तावेज होने भी जरूरी है।

केवीएस बाल वाटिका एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज

केवीएस के द्वारा बाल वाटिका में एडमिशन के लिए चयनित किए गए विद्यार्थियों के लिए अपना दाखिला करवाने हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता अनिवार्य रूप से पड़ने वाली है :-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अभिभावक के आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

केवीएस बाल वाटिका की विशेषताएं

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा बाल वाटिका में एडमिशन होने से विद्यार्थियों के लिए निम्न फायदे होते हैं :-

  • यहां पर विद्यार्थियों के लिए कुशल रूप से शुरुआती शिक्षा मिल पाती है।
  • विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधि के अलावा अन्य गतिविधियों में पारंगत किया जाता है।
  • केवीएस के द्वारा बाल वाटिका के विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए कार्यकर्ताओं की निगरानी की जाती है।
  • बाल वाटिका में विद्यार्थियों के लिए बिल्कुल ही फ्री शिक्षा का प्रावधान किया गया है।

केवीएस बाल वाटिका रिजल्ट

ऐसे अभिभावक जिन्होंने अपने बच्चों के एडमिशन के बाद अभी तक बाल वाटिका के द्वारा जारी किया गया रिजल्ट चेक नहीं किया है उन सभी के लिए केवीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कूलवार रिजल्ट चेक कर लेना चाहिए। इसके अलावा भी अपने नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में जाकर भी सिलेक्शन लिस्ट देख सकते हैं।

केवीएस बाल वाटिका एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरें?

अगर केवीएस बाल वाटिका सिलेक्शन लिस्ट में विद्यार्थी का नाम है तो अभिभावक इस प्रकार से एडमिशन करवा सकते हैं :-

  • सबसे पहले नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में प्रस्थान करें।
  • यहां पर विद्यार्थी की चयनित स्थिति सुनिश्चित करनी होगी और एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर लेना होगा।
  • एडमिशन फॉर्म में मांगी गई समस्त जानकारी को भरते हुए आगे बढ़ना होगा।
  • अब महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी को एडमिशन फॉर्म के साथ जोड़ें।
  • इसके बाद इस विद्यालय के काउंटर पर जमा कर दें तथा वेरिफिकेशन होने का इंतजार करें।
  • वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद विद्यार्थी के एडमिशन केवीएस बाल वाटिका में हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram