Ladki Bahin Yojana 6th Kist: लाड़की बहिन योजना की 6वी किस्त तिथि जारी, जल्दी चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लाड़की बहिन योजना की किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बताते चलें कि योजना की लाभार्थी बहनें बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही हैं कि कब छठी किस्त का लाभ इन्हें मिलेगा। ‌

जानकारी के लिए बता दें कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने महाराष्ट्र सरकार 1500 रूपए की वित्तीय मदद प्रदान करती है। इस तरह से महिलाओं को 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है। इसलिए अब महिलाएं राह देख रही हैं कि लाड़की बहिन योजना 6वी किस्त कब प्राप्त होगी।

अगर आप भी महाराष्ट्र में रहती हैं और लाड़की बहिन योजना का लाभ आपको मिलता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी अहम हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि महाराष्ट्र राज्य सरकार कब तक अगली किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में भेज सकती है।

Ladki Bahin Yojana 6th Kist

अभी हाल ही में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पूरे हुए हैं और इसके पश्चात महिलाओं की स्थिति को सक्षम बनाने हेतु माझी लाड़की बहिन योजना का संचालन किया गया है। बताते चलें कि चुनाव में इस योजना का बहुत ज्यादा असर देखने को मिला है।

एकनाथ शिंदे के द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए मिलते हैं। तो अब महिलाएं इस प्रतीक्षा में बैठी हुई हैं कि लाड़की बहिन योजना 6वी किस्त कब प्राप्त होगी।

लाड़की बहिन योजना के तहत प्राप्त धनराशि

जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की महिलाओं को जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 65 साल तक है इन्हें 1500 रुपए की सहायता मिलती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा अक्टूबर और नवंबर के महीने का अग्रिम भुगतान पहले ही किया जा चुका था।

बताते चलें कि इसके अंतर्गत महाराष्ट्र की 2 करोड़ 34 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को योजना का पैसा सफलतापूर्वक दिया जा चुका है। सरकार द्वारा 1500 रूपए की राशि प्राप्त करके महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन पाई हैं। गरीब महिलाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से की जाने वाली यह वित्तीय सहायता बेहद महत्व रखती है।

लाड़की बहिन योजना की 6वी किस्त

जैसा कि आपको मालूम ही है कि विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे की जीत हुई है। तो इस जीत में महिलाओं की भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका रही है क्योंकि योजना का असर चुनाव में देखने को मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि अब महिलाएं अपनी योजना की अगली किस्त का पैसा हासिल करना चाहती हैं।

परंतु अभी महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने यह जानकारी नहीं दी है कि लाड़की बहिन योजना 6वी किस्त कौन सी डेट को जारी की जाएगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि संभव है कि 2 दिसंबर को किस्त के बारे में महाराष्ट्र की राज्य सरकार द्वारा कोई नया अपडेट जारी किया जाए।

लाड़की बहिन योजना के लिए पात्रता

लाड़की बहिन योजना 6वी किस्त का लाभ महिलाओं को तभी मिलेगा जब वे निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती होंगी :-

  • महिला उम्मीदवार महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरूरी है कि महिला की उम्र 21 साल से लेकर 65 साल तक के बीच में हो।
  • महिला का आधार कार्ड और बैंक आपस में लिंक होना आवश्यक है।
  • आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए। ‌
  • लाड़की बहिन योजना का फायदा लेने हेतु महिला शादीशुदा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा और गरीब होनी चाहिए।

लाड़की बहिन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

लाड़की बहिन योजना 6वी किस्त प्राप्त करने के लिए महिलाओं के पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज होने बेहद आवश्यक है जैसे :-

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड।

लाड़की बहिन योजना 6वी क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से नारी शक्ति दूत ऐप को सर्च करके डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेना है।
  • अब आपको अपने स्मार्टफोन में इस एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है और अपना मोबाइल नंबर डाल देना है।
  • अब जो भी शर्त और नियम आपको दिखाई दें इन्हें आपको स्वीकार करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर आपको एक ओटीपी मिलेगा आपको इसे एप्लीकेशन में दर्ज कर देना है।
  • फिर आपको अपनी सारी जानकारी भर देनी है और अपडेट वाला बटन दबा देना है।
  • इसके बाद आपको प्रोफाइल सेक्शन में चले जाना है और यहां पर आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डाल देना है।
  • इसके बाद आपके सामने आपका आवेदन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram