देश के विभिन्न राज्यों की तरह महाराष्ट्र राज्य में भी मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा लाड़की बहिन योजना को शुरू किया गया है। यह योजना सितंबर 2024 में सामने आई है जिसके अंतर्गत यह वादा किया गया है कि जो महिलाएं इस योजना से पंजीकृत होगी उनके लिए ₹1500 की मासिक सहायता दी जाएगी।
योजना के निर्णय अनुसार राज्य की सभी कमजोरी तथा आर्थिक वर्ग की महिलाओं एवं गरीब परिवारों की लड़कियों के लिए लाभ दिया जाने वाला है। इसी क्रम में लाड़की बहिन योजना में आवेदन करने वाली पात्र महिलाओं की नई अप्रूवल लिस्ट को जारी कर दिया गया है।
इस अप्रूवल लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं उन सभी के लिए योजना से पंजीकृत कर दिया गया है अर्थात अब उन्हें अगले महीने से ही योजना की वित्तीय सहायता का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। आवेदक महिलाओं के लिए शीघ्र ही इस लिस्ट में अपने नाम की स्थिति देख लेनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana Approval List
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा अंतिम बजट के अनुसार वर्ष 2025 में इस योजना के तहत लाखों महिलाओं का पंजीकरण पूरा करवाया जा चुका है जिसके अंतर्गत उन्हें अब तक योजना की 6 किस्तों तक का लाभ प्रदान किया गया है।
अगर आपने भी महाराष्ट्र राज्य की लाड़की बहिन योजना में पंजीकरण किया है परंतु इसकी अप्रूवल लिस्ट चेक करने की विधि पता नहीं है तो आपके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा क्योंकि इसमें हमने अप्रूवल लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में समझाई है इसके अलावा इस योजना की कुछ महत्वपूर्ण बातों को भी बताया है।
लाड़की बहिन योजना के लिए पात्रता
लाड़की बहिन योजना से पंजीकृत होने के लिए महिलाओं को निम्न पात्रता मापदंडों को पूरा करना होता है :-
- योजना में शामिल होने के लिए महिला मूल रूप से महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- उसकी स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर या फिर निचले स्तर की ही होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कमाई का कोई परमानेंट साधन ना हो।
- उसके नाम पर किसी भी प्रकार की संपत्ति ना हो तथा वह राशन कार्ड धारक हो।
- महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 59 वर्ष तक होनी चाहिए।
लाड़की बहिन योजना की जानकारी
लाड़की बहिन योजना की आवेदक महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा योजना की अप्रूवल बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर एवं नारी शक्ति दूत ऐप पर सबमिट किया जा रहा है । पोर्टल या एप्लीकेशन पर लॉगिन करके महिलाएं मुख्य रूप से अपने जिले तथा अपने पंचायत स्तर की लिस्ट में अपने नाम चेक कर सकती हैं।
लाड़की बहिन योजना की विशेषताएं
- लाड़की बहिन योजना के अंतर्गत लाखों की संख्या में महिलाओं के लिए पंजीकृत किया गया है।
- इस योजना में महिलाओं के लिए हर महीने शुरुआती तिथियां में ही वित्तीय राशि का लाभ दिया जाता है।
- योजना की वित्तीय राशि डायरेक्ट महिला के व्यक्तिगत खाते में हस्तांतरित होती है।
- सरकार की तरफ से मुख्य रूप से पिछड़े तथा असंगठित क्षेत्र की श्रमिक वर्ग की महिलाओं के लिए लाभ हेतु महत्व दिया जाता है।
- लाड़की बहिन योजना महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं के लिए लाभ देने हेतु अब तक की सबसे कल्याणकारी योजना साबित हुई है।
लाड़की बहिन योजना का उद्देश्य
राज्य स्तर पर संचालित लाड़की बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य केवल यही है कि गरीब वर्ग की महिलाएं अपने दैनिक खर्च को आसानी के साथ चल पाए तथा अपने परिवार का भरण पोषण सरकारी सहायता के आधार पर कर पाए। योजना के उद्देश्य से राज्य की लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन पा रही है।
लाड़की बहिन योजना अप्रूवल लिस्ट कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट से लाड़की बहिन योजना का अप्रूवल इस प्रकार से चेक किया जा सकता है :-
- लाड़की बहिन योजना अप्रूवल लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करते हुए मेनू में अर्जदार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अगला पेज खुल जाएगा जहां पर एप्लीकेशन मेड एलियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
- यहां से एप्लीकेशन स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अगर स्टेटस एप्रूव्ड है तो महिला का चयन लाड़की बहिन योजना में कर लिया गया है।