सरकार के द्वारा अपने राज्य की गरीब महिलाओं के जीवन स्तर को अच्छा बनाने के लिए लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से एमपी राज्य सरकार पक्के मकान के लिए गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
तो इस योजना के तहत लाखों की तादाद में महिलाओं ने पक्के घर के लिए अपने आवेदन जमा किए हैं। ऐसे में सरकार ने अब इस योजना की लाभार्थी सूची भी घोषित कर दी है। तो इस लिस्ट में जिन महिलाओं के नाम सम्मिलित किए गए हैं, इन सबको लाडली बहना आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए मदद की जाएगी।
आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि लाडली बहना आवास योजना क्या है इस योजना का उद्देश्य, आवेदन देने के लिए पात्रता, योजना के फायदे और बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम को चेक करने का क्या तरीका होता है। तो इसलिए अगर आपको यह सारी जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को आपको बिना छोड़ें पढ़ना होगा।
Ladli Behna Awas Yojana Gramin List
मध्य प्रदेश की सरकार की तरफ से गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया गया है। इसके माध्यम से सरकार पात्रता रखने वाली महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है। तो इस प्रकार से जो महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाई जाएंगीं तो इनको 1.20 लाख रुपए से 1.30 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाएगी।
इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश राज्य में संचालित किया गया है लेकिन इसके अंतर्गत केवल गरीब महिलाएं ही लाभ ले सकती हैं। तो हम आपको बता दें कि इस योजना की ग्रामीण लाभार्थी सूची को अब आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक कर दिया गया है। इसलिए आवेदन देने वाली सभी बहनों को अब तुरंत बेनिफिशियरी लिस्ट को चेक करके अपना नाम सूची में देख लेना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश में लाडली बहना आवास योजना को आरंभ करने के पीछे सरकार का उद्देश्य सभी गरीब महिलाओं को आर्थिक तौर से आत्मनिर्भर बनाना है। इस प्रकार से राज्य की गरीब महिलाओं को और पात्र महिलाओं को एमपी सरकार पक्के घर के लिए पैसे देती है। तो राज्य सरकार का यही उद्देश्य है कि सभी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारा जाए ताकि इन्हें सामाजिक तौर पर सम्मान मिल सके।
लाडली बहना आवास योजना के फायदे
मध्य प्रदेश में शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे :-
- पक्के मकान के लिए लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता एमपी राज्य सरकार से मिलती है।
- योजना के माध्यम से विशेष तौर से ऐसी महिलाओं को फायदा मिलेगा जिन्होंने पीएम आवास योजना के तहत पक्के आवास के लिए मदद नहीं ली है।
- लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण की किस्त का पैसा सीधे लाभार्थी महिला के बैंक के खाते में भेजा जाएगा।
- मध्य प्रदेश की लाखों गरीब महिलाओं को पक्के मकान के लिए मदद देकर सरकार इन्हें आत्मनिर्भर बनना चाहती है।
- मध्य प्रदेश की आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं का जीवन सुधरेगा और घर में महिलाओं का सम्मान ज्यादा होगा।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता
- महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होने के साथ-साथ विवाहित होनी जरूरी है।
- जो महिलाएं विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता हैं इन्हें भी लाभ मिलता है।
- यह भी आवश्यक है कि महिला की उम्र 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बीच में हो।
- महिला के पास पूरे देश में या एमपी राज्य में कहीं पर भी पक्का घर ना हो।
- महिला के सारे सदस्यों की हर साल की कमाई 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो।
- मध्य प्रदेश की बहन के पास कोई सरकारी नौकरी ना हो और ना ही घर का कोई दूसरा व्यक्ति सरकारी सेवा में होना चाहिए।
लाडली बहना आवास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण के लिए सभी महिलाओं के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक हैं जैसे :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो।
लाडली बहना आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आप लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को चेक करना चाहती हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपका नाम बेनिफिशियरी सूची में है या नहीं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित सारे मुख्य चरणों को अपनाना होगा :-
- सर्वप्रथम आपको लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पेज पर लाभार्थी सूची से संबंधित विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक कर देना है।
- आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको अपना जिला, अपनी पंचायत और अपने गांव का चयन करना है।
- फिर इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर समग्र आईडी को सही से लिखना है।
- इतना करने के बाद फिर आपको सबमिट करने वाले बटन को दबा देना है।
- तुरंत ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना ग्रामीण सूची आ जाएगी और अब आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।