सरकार वर्ष 2023 में लाडली बहना योजना का संचालन किया गया है जिसके अंतर्गत इस योजना की पंजीकृत महिलाओं के लिए अब तक बिना किसी हस्तक्षेप के 19वीं वित्तीय किस्तों तक का लाभ पहुंचा दिया गया है।
हाल ही में 11 दिसंबर 2024 को 19वीं किस्त का भुगतान राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं तक के खातों में किया गया है। ऐसी महिलाएं जो इस किस्त से लाभार्थी हुई है उनके लिए अब अगली किस्त का भी इंतजार बेहद उत्सुकता से है।
योजना की पंजीकृत महिलाएं यह जानना चाहती है कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त अगले महीने किस तिथि को हस्तांतरित की जाएगी। इसी संबंधित जानकारी को लेकर आज हम आपके सामने इस आर्टिकल को प्रस्तुत कर रहे हैं।
Ladli Behna Yojana 20th Installment
मध्य प्रदेश राज्य में जब से लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है तब से राज्य की गरीब तथा आर्थिक स्थिति से कमजोर महिलाओं के लिए काफी सहूलियत मिल पा रही है। बता दे की इस योजना में शुरुआती तौर पर महिलाओं के लिए ₹1000 की राशि दी जाती थी परंतु समय अनुसार इस राशि में बढ़ोतरी कर दी गई है जो अब महिलाओं के लिए 1250 रुपए तक दी जा रही है।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल दो चरणों में मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं आवेदन लिए गए थे तथा इन आवेदक महिलाओं के लिए योजना से पंजीकृत किया गया था, राज्य की महिलाएं इस सरकारी लाभ से काफी खुश नजर आ रही है तथा बीजेपी सरकार की काफी आभारी भी है।
लाडली बहना योजना 20वीं किस्त के लिए पात्र महिलाएं
लाडली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की इन महिलाओं के लिए 20 वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा :-
- ऐसी महिलाएं जो 19वीं किस्त से लाभार्थी हुई है उनके लिए 20 वीं किस्त का लाभ भी मिल पाएगा।
- जिन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी है केवल उन्हें महिलाओं तक इस किस्त का लाभ पहुंच पाएगा।
- किस्त से लाभार्थी होने के लिए महिलाओं के आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में लिंक होने अनिवार्य है।
- अगर महिला के आधार कार्ड में अपडेट संबंधी कोई समस्या होती है तो उनके लिए इस किस्त को रोका भी जा सकता है।
लाडली बहना योजना 20वीं किस्त की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त को वर्ष 2025 की जनवरी महीने के प्रारंभिक सप्ताह में जारी किया जा सकता है। इस किस्त के लिए अनुमानित तिथि 5 जनवरी से लेकर 10 जनवरी 2025 तक हो सकती है जिसकी जानकारी महिलाओं के लिए नजदीकी समय तक दे दी जाएगी।
लाडली बहना योजना के लाभ
लाडली बहना योजना की मासिक किस महिलाओं के लिए काफी सहूलियत मिल पा रही है जिसके फायदे निम्न प्रकार से हैं :-
- राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं अब अपने परिवार का मासिक खर्च आराम से चला पा रही है।
- इस राशि की मदद से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर जीवन यापन कर पा रही है।
- जिन महिलाओं के पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है उन महिलाओं के लिए यह मासिक राशि काफी कल्याणकारी साबित हो रही है।
- यह योजना महिलाओं के लिए प्रोत्साहन देने हेतु राज्य में काफी कारगर साबित हुई है।
लाडली बहना योजना 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना जरूरी होता है :-
- बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद सीएससी आईडी से लॉगिन करें और होम पेज में पहुंचे।
- होम पेज में भुगतान स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब प्रदर्शित अगले ऑनलाइन पेज में महिला की मुख्य जानकारी को दर्ज करें और ओटीपी से वेरीफाई करें।
- वेरीफाई करने के बाद स्क्रीन पर महिला का बेनिफिशियरी स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।