राज्य सरकार तथा वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना से पंजीकृत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 21वीं किस्त का हस्तांतरण 10 फरवरी 2025 को संपन्न किया गया है। योजना के क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब सरकार के द्वारा 22वीं किस्त की तैयारी शुरू कर दी है।
बताते चलें कि योजना के नियम अनुसार 21वीं किस्त के बाद 22वीं किस्त की वित्तीय राशि को अगले महीने यानी मार्च के शुरुआती सप्ताह में ही जारी किया जाएगा। हालांकि किसके लिए पुष्टिकृत तिथि की सूचना नजदीकी दिनों तक दे दी जाएगी।
जो महिला लाडली बहना योजना से पंजीकृत है तथा हमारे इस आर्टिकल पर विजिट कर रही है उन सभी की सुविधा के लिए आज हम यहां पर योजना की 22वीं किस्त से लेकर सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं जिसके लिए आर्टिकल में अंत तक बनी रहे।
Ladli Behna Yojana 22th Installment
बताते चले की लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दो वर्षों से निरंतर ही कार्य कर रही है जो महिलाओं के लिए मासिक खर्च चलाने में काफी राहत प्रदान कर रही है। इस योजना में महिलाओं की सुविधा के लिए सरकार के द्वारा समय अनुसार कई प्रकार के संशोधन भी किए जाते हैं।
लाडली बहना योजना भले ही मध्य प्रदेश राज्य तक सीमित है परंतु इससे प्रेरित होकर अन्य राज्यों में भी महिलाओं के लिए इसी प्रकार की योजनाओं का शुभारंभ किया जा चुका है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं से यह वादा किया गया है कि जब तक राज्य में बीजेपी की सरकार रहती है तब तक महिलाओं के लिए निरंतर रूप से योजना से लाभार्थी किया जाएगा।
लाडली बहना योजना के पात्रता
लाडली बहना योजना की वित्तीय राशि निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर महिलाओं के लिए दी जाती है :-
- जो महिलाएं वर्ष 2023 के अंतर्गत योजना से पंजीकृत हुई है उनके लिए लाभ दिया जा रहा है।
- महिलाओं की स्थिति निम्न वर्ग की हो तथा उनके पास पारिवारिक राशन कार्ड हो।
- 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की महिलाएं योजना से लाभार्थी हो रही है।
- योजना में ग्रामीण क्षेत्र तथा विधवा या एकल जीवन यापन करने वाली महिलाओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है।
लाडली बहना योजना 22वीं क़िस्त तिथि
लाडली बहना योजना के नियम अनुसार हर किस्त को महीने की 10 तारीख को जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त की तरह योजना की आगामी यानी 22वीं किस्त को भी 10 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से महिला के खाते में भेज दिया जाएगा। बता दे कि यह किस्त डीबीटी के माध्यम से ही जारी होगी।
लाडली बहना योजना के लाभ
लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ निम्न प्रकार से हैं :-
- योजना में महिलाओं के लिए 1250 रुपए की राशि वर्तमान समय में हर महीने दी जा रही है।
- मासिक व्यक्ति राशि के साथ जो महिलाएं कच्चे मकान में निवास कर रही है उनके लिए आवास की सुविधा भी लागू की गई है।
- इसके अलावा जिन महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं उनके लिए इस योजना में कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
- योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए आवश्यकता अनुसार अन्य स्कीमों का लाभ भी आसानी से मिल पाएगा।
लाडली बहना योजना की जानकारी
इस समय सोशल मीडिया के ऑनलाइन पेजो पर लाडली बहना योजना की एक लेटेस्ट अपडेट वायरल हो रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही महिलाओं के लिए मिलने वाली मासिक किस्त में इजाफा किया जाने वाला है। महिलाओं के लिए इस समय जो 1250 रुपए की किस्त में रही है उसमें कुछ महीने बाद ₹3000 तक की वृद्धि की जा सकती है।
लाडली बहना योजना 22वीं क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- लाडली बहना योजना में ऑनलाइन किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर लोग इन करते हुए मेनू में एंटर करें।
- इसके बाद चेक योर बेनिफिशियरी स्टेटस वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करते हुए आगे बढ़े।
- आगे रिक्त खंडों में मांगी जाने वाली सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जनरेट किया जाएगा उसे वेरीफाई करते हुए कैप्चर करें।
- इसके बाद जानकारी सही होने पर स्क्रीन में स्टेटस खुल जाएगा।
- यहां पर महिलाएं किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।