मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना का शुभारंभ करते हुए यह नियम बनाया गया था कि महिलाओं के लिए मासिक किस्त का लाभ हर महीने 10 तारीख को उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसी नियम अनुसार वर्ष 2023 से लेकर अभी तक महिलाओं के खातों में 21वीं किस्तों तक का हस्तांतरण कर दिया गया है। बताते चलें की योजना की पिछली किस्त को 10 फरवरी 2025 को राज्य की 1. 27 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजा गया है।
जिन महिलाओं ने लाडली बहना योजना की पिछली किस्त की वित्तीय राशि को प्राप्त किया है अब वे महिलाएं अगली यानी 22वी किस्त की राह देख रही है। जो महिलाएं योजना की आगामी किस्त के बारे में जानकारी चाहती हैं उन सभी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।
Ladli Behna Yojana 22th Installment
मध्य प्रदेश राज्य में लाडली बहना योजना महिलाओं के बीच अब तक की सबसे सफल योजना रही है जो कि राज्य में अपने दो वर्ष पूरे कर चुकी है। योजना के अंतर्गत शुरुआती किस्तों में महिलाओं के लिए ₹1000 की राशि दी गई है परंतु समय अनुसार इस किस्त को बढ़ाकर 1250 रुपए तक कर दिया गया है।
लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें 21वीं किस्त की तरह ही 22वी किस्त में भी मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा 1250 रुपए की वित्तीय राशि का लाभ ही दिया जाएगा। संभावना है कि अगली कुछ किस्तों के बाद इस राशि की लिमिट को बढ़ाया भी जा सकता है।
लाडली बहना योजना किस्त के फायदे
लाडली बहना योजना की किस्त से मिले पैसों से महिलाओं के लिए निम्न फायदे हो रहे है :-
- इन पैसों की मदद से महिलाएं अपने निजी मासिक खर्चे को आराम से चला पा रही है।
- जिन महिलाओं के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है वह अपने परिवार का भरण पोषण भी इसकी मदद से कर पा रही है।
- खर्चो की भरपाई के साथ महिलाएं इस राशि से सूक्ष्म बचत करने में भी सक्षम हुई है।
- अब महिलाओं के लिए किसी पर आश्रित होने की आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि वे इन पैसों से आत्मनिर्भर बन पाई हैं।
लाडली बहना योजना 22वीं किस्त के लिए तिथि
जैसा कि हमने पहले ही बताया है की लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने वित्तीय राशि की किस्त को 10 तारीख को हस्तांतरित किया जाता है। पिछले शेड्यूल की तरह ही योजना की 22वीं किस्त भी 10 मार्च 2025 को महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। हालांकि स्थिति के अनुसार इस तिथि में आकस्मिक बदलाव भी किए जाने की संभावना है।
लाडली बहना योजना की जानकारी
- लाडली बहना योजना में महिलाओं का पंजीकरण वर्ष 2023 के अंतर्गत ही दो चरणों में करवाया गया है।
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा 55000 करोड रुपए का बजट जारी किया है।
- यह किस्त महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाती है।
- लाडली बहना योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर तथा 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए मिल पा रहा है।
- जिन महिलाओं के लिए अलग से कोई पेंशन मिलती है उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
किस्त से पहले कराए यह कार्य
लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं को सूचित करते हुए बता दें कि किस्त प्राप्त करने के लिए ऐसी महिलाएं जिनके खाते में डीबीटी नहीं है या फिर बैंक खाते में आधार, मोबाइल नंबर लिंक नहीं उनके लिए यह कार्य अनिवार्य रूप से किस्त जारी होने से पहले करवा लेना चाहिए। अगर निम्न कार्य सफल नहीं होते हैं तो उनकी किस्त रोकी जा सकती है।
लाडली बहना योजना 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का बेनिफिशियरी स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा :-
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आईडी ,पासवर्ड से लॉगिन करें और मेनू में पहुंचे।
- यहां पर भुगतान स्थिति वाला विकल्प चुने और अगली ऑनलाइन विंडो ओपन करें।
- अब मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करते हुए जेनरेट ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद कैप्चर भरते हुए सबमिट कर दे अतः स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस प्रकार से महिलाएं अपनी लाभार्थी स्थिति आसानी से चेक कर सकती हैं।