Mahila Samriddhi Yojana Apply Online: महिला समृद्धि योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की गई थी कि अगर दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को चुनती है और अगर भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दिल्ली में अब वर्तमान सभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है तो दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को जो हर महीने ₹2500 की धनराशि प्रदान की जाएगी उस योजनाओं को महिला समृद्धि योजना के नाम से जाना जा रहा है और इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।

अगर आप सभी महिलाएं भी दिल्ली की मूल निवासी है और आप गरीबी रेखा की श्रेणी के नीचे जीवन यापन कर रही है तो निश्चित तौर पर आपको भी महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त हो सकता है और इस योजना का शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा जिसमें भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे।

Mahila Samriddhi Yojana Apply Online

महिला समृद्धि योजना की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी कि आज से ही की जानी है और दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है। भाजपा सरकार के द्वारा आज महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया जा सकता है और इस योजना के अंतर्गत दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे।

हालांकि अभी इस योजना के अंतर्गत घोषणा होना बाकी है और इस योजना की एक बार घोषणा हो जाने के बाद में संबंधित दिशा निर्देशों और पात्रता मानदंडों पर भी विचार किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि 8 मार्च 2025 से ही यानी कि आज से ही ऐसी योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा और महिलाओं के पंजीकरण करवाएं जाएंगे।

महिला समृद्धि योजना की जानकारी

आपको बताया गया है कि महिला समृद्धि योजना का अलोन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाना है जिसमें अनेक नेताओं की उपस्थिति रहेगी जिसमें दिल्ली इकाई की सह-प्रभारी अलका गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन और भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता

  • सबसे पहले तो इस योजना के लिए महिलाओं का दिल्ली का मूल निवासी होना जरूरी है।
  • दिल्ली की केवल गरीबी रेखा श्रेणी की महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा।
  • इस योजना के लाभ के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है।
  • जबकि इस योजना के अंतर्गत महिला की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

महिला समृद्धि योजना के लाभ

इस योजना का सबसे बड़ा मुख्य लाभ यही है कि जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार देखने को मिलेगा साथ में महिलाओं का आत्मनिर्भरता के प्रति झुकाव भी बढ़ जाएगा जिससे दिल्ली राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा करने में आसानी होगी और उनका आर्थिक विकास होना भी सुनिश्चित है।

महिला समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट (आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर आदि।

महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पिछले सप्ताह भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के द्वारा ऐसा कहा गया था कि महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को 8 मार्च से शुरू किया जाएगा और पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची को तैयार किया जाएगा और लाभार्थी सूची में जुड़ जाने वाली महिलाओं को ₹2500 देने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram