अब महिला समृद्धि योजना को आरंभ किया गया है। योजना के माध्यम से दिल्ली की निवासी महिलाओं को सरकार द्वारा 2500 रूपए की वित्तीय मदद की जाएगी। इस प्रकार से इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
लेकिन योजना के अंतर्गत केवल वहीं महिलाएं फायदा ले पाएंगी जिनके पास सारे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे और जो पात्रता रखतीं होंगी। दरअसल सरकार चाहती है कि केवल गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का फायदा दिया जाए।
तो अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो आपको महिला समृद्धि योजना के लिए जरूर आवेदन देना चाहिए। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि इस योजना के लिए आवेदन देने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप कैसे अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकती हैं।
Mahila Samriddhi Yojana
सरकार ने महिला समृद्धि योजना को आरंभ कर दिया है। इस बार चुनाव होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने यह ऐलान किया था कि अगर बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनती है तो तब महिलाओं को वित्तीय मदद की जाएगी।
अब जब दिल्ली में बीजेपी सरकार बन गई है तो महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आरंभ कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपए का लाभ मिलेगा। इस प्रकार से ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो वे इस योजना के लिए आवेदन जमा करके लाभ ले सकती हैं।
महिला समृद्धि योजना के लाभ
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को कई प्रकार के फायदे मिलेंगे जैसे :-
- महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
- आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं को दिल्ली सरकार वित्तीय मदद करेगी ताकि गरीबी को कम किया जा सके।
- आर्थिक सहायता प्राप्त करके महिलाएं अपने बच्चों को सही शिक्षा दे सकेंगीं।
- महिलाओं के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा क्योंकि इन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर पोषण का फायदा मिलेगा।
- दिल्ली की महिलाएं आर्थिक रूप से सुरक्षित बन पाएंगीं।
- महिलाओं को अपना घर चलाने के लिए किसी भी व्यक्ति के सामने हाथ नहीं फैलाना होगा।
- ढाई हजार रुपए की राशि प्राप्त करके महिलाएं सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सकेंगीं।
महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य
दिल्ली में लॉन्च की गई महिला समृद्धि योजना के तहत सरकार का उद्देश्य है महिलाओं को बिना किसी कठिनाई के नियमित आय प्रदान करना। इस प्रकार से भाजपा सरकार चाहती है कि दिल्ली की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं बाकी महिलाएं स्वस्थ जीवन जी सकें।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
निम्नलिखित हमने महिला समृद्धि योजना के लिए सारे पात्रता मानदंडों के बारे में जानकारी दी है :-
- महिला 5 साल से दिल्ली की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की परिवार की हर साल की कमाई 300000 रूपए से कम होनी जरूरी है।
- यह भी आवश्यक है कि महिला इनकम टैक्स के दायरे में ना आती हो।
- महिला की उम्र 18 साल से लेकर 60 साल के बीच में होनी जरूरी है।
- आवेदक महिला सरकारी कर्मचारी भी नहीं होनी चाहिए।
- महिला के द्वारा किसी दूसरी सरकारी योजना के अंतर्गत वित्तीय मदद प्राप्त ना की जा रही हो।
महिला समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
जो महिलाएं इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं तो इन सबके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिए क्योंकि इन दस्तावेजों के अभाव में आपको योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिलेगा :-
- बीपीएल कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- वोटर कार्ड
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर आदि।
महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
दिल्ली की जो निवासी महिलाएं महिला समृद्धि योजना हेतु अपना आवेदन जमा करना चाहती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करना चाहती हैं तो वे जल्द ही आवेदन दे पाएंगीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन देने हेतु अभी सरकार ने कोई भी आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं किया है। ऐसे में आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। आप इस योजना से संबंधित नई जानकारी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं।