जैसा कि आप सभी को पता होगा कि विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा की गई थी कि अगर उनकी सरकार बन जाती है तो वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक नई योजना को शुरू करेगी और अब भाजपा की सरकार में बन चुकी है तो अब सरकार द्वारा महिला समृद्धि योजना शुरू की जा रही है।
यदि आप सभी महिलाएं भी दिल्ली की स्थाई निवासी हैं तो फिर आप सभी महिलाओं को भी महिला समृद्धि योजना की जानकारी होनी चाहिए क्योंकि यह योजना आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकती है और आपके जीवन को एक नई दिशा की ओर ले जा सकती है। यह योजना न केवल आपको हर महीने आर्थिक सहायता देगी बल्कि आपको समाज में जीने का एक सम्मानजनक अस्तित्व भी प्रदान करेगी।
अगर आप सभी महिलाओं की मन में भी महिला समृद्धि योजना को लेकर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आ रहा है कि आपको महिला समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त होगा या नहीं या इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं, योजना के लाभ के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी तो फिर आप सभी को इन सभी सवाल के जवाब हेतु आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
Mahila Samridhi Yojana
महिला समृद्धि योजना के माध्यम से दिल्ली की भाजपा सरकार के द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनको हर महीने आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी जिसके अंतर्गत उन्हें ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत दिल्ली की लाखों महिलाओं को योजना का लाभ मिलने वाला है।
इस योजना को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सरकार के द्वारा 5100 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया गया है साथ ही यूनिवर्सिटी सदस्य निर्देश भी हाल ही में जारी कर दिए गए हैं और सरकार के द्वारा योजना संबंधित सहायता राशि लाभार्थियों के खाते में हर महीने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी की डीवीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
सरकार के द्वारा महिला समृद्धि योजना कुछ नियम एवं शर्तें निर्धारित की गई है जो इस प्रकार है :-
- सबसे पहले महिलाओं का दिल्ली का स्थाई निवासी होना जरूरी होगा।
- ऐसी महिलाएं जिन की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य में होगी केवल वह पात्र होगी।
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख रुपए से कम है उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।
- सभी महिलाओं के पास में स्वयं का बैंक अकाउंट और जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है।
- बीपीएल कार्ड श्रेणी वाली महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
महिला समृद्धि योजना के लाभ
ऐसी महिलाएं जो किसी सरकारी पद पर कार्यरत उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा साथ ही इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी।
इसके अलावा जिन महिलाओं को किसी अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ मिल रहा है उनको योजना के अंतर्गत पात्र नहीं माना जाएगा एवं राजनीतिक पद पर नियुक्त महिलाओं को पात्र नहीं माना गया है और वह आवेदन नहीं कर पाएंगी।
महिला समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आप सभी महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी :-
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- वोटर आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड।
महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए फिलहाल तो अभी आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है परंतु जल्दी सरकार के द्वारा आवेदन प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन पोर्टल को डेवलप किया जा रहा है जिसके माध्यम से दिल्ली की महिलाएं महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करवा सकती हैं।
बताते चले कि अलग-अलग फॉर्म को वेरिफिकेशन करने के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर डेवलप किया जा रहे हैं जिससे पात्र महिलाओं की पहचान की जा सकेगी जिसके कारण अलग-अलग विभागों से डाटा भी मांगा गया है।