Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना 1000 रूपए के लिए फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य में रहने वाली महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना को चला रही है। ‌यह एक ऐसी लाभदायक योजना है जिसके माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने वित्तीय मदद की जाती है।

इस प्रकार से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार चाहती है कि सभी महिलाएं सशक्त बनने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें। ‌राज्य सरकार से पैसा प्राप्त करके महिलाएं अपनी आवश्यकता के हिसाब से धनराशि को खर्च कर सकती हैं। इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएं ले रही हैं और अब आपकी बारी है।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना के अंतर्गत धनराशि पा सकती हैं। इस योजना के लिए आवेदन देने के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज आपको चाहिएं, सरकार ने इसके लिए क्या पात्रता रखी है यह भी हम आपको बताएंगे। इसलिए अगर आपको योजना का लाभ लेना है तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़िए। ‌

Mahtari Vandan Yojana 2025

हमारे देश की सरकार महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए नियमित रूप से प्रयास कर रही है। ‌ऐसे में मार्च 2024 में देश के प्रधानमंत्री के द्वारा छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को आरंभ किया गया था। योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और इनके पोषण स्तर को बढ़ाने के लिए लाभ दिया जाता है।

लेकिन महतारी वंदन योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को ही दिया जाता है। ‌इस प्रकार से महिलाओं को हर महीने सरकार की तरफ से 1000 रूपए दिए जाते हैं और साल भर में यह राशि 12000 रूपए की होती है। इस धनराशि को प्राप्त करके महिलाएं अपने कई प्रकार के जरूरी कार्य को बिना किसी कठिनाई के पूरा कर पाती हैं।

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

अब बात आती है कि महतारी वंदन योजना का मुख्य रूप से क्या उद्देश्य है तो हम आपको बता दें कि सरकार चाहती है कि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बन पाएं। इस प्रकार से गरीब महिलाओं और इनके आश्रित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार किया जाता है। ‌

इसके अलावा सरकार की यह कोशिश भी है कि आर्थिक रूप से निर्बल परिवारों की महिलाएं वित्तीय तौर पर स्वतंत्र बनें। इस प्रकार से महिलाएं घर में सम्मान प्राप्त कर सकेंगीं और परिवार के जरूरी फैसलों में भी अपनी राय प्रदान कर सकेंगी। ‌

महतारी वंदन योजना का लाभ

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार प्रति महीने 1000 रूपए की वित्तीय राशि का लाभ बैंक में भेजती है। सालाना तौर पर देखें तो कुल राशि 12 हजार रूपए की है जोकि महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होती है।

इस पैसे को प्राप्त करके महिलाएं आसानी के साथ अपनी हर दिन की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम बनती हैं। ‌यहां आपको यह भी बता दें कि महिलाओं को अगर किसी और दूसरी योजना के माध्यम से 1000 रूपए से कम पेंशन अगर प्राप्त हो रही है, तो बाकी का भुगतान लाभार्थी महिला को महतारी वंदन योजना के द्वारा दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता

महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ की महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है –

  • महिला की उम्र 21 साल या फिर इससे अधिक होनी जरूरी है।
  • केवल शादीशुदा महिलाएं ही इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्रता रखती हैं।
  • ऐसी महिलाएं जो तलाकशुदा हैं या विधवा हैं तो इन महिलाओं को भी योजना के तहत पात्र माना गया है।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
  • यह भी जरूरी है कि महिला स्वयं या फिर परिवार का कोई और व्यक्ति आयकर ना भरता हो। ‌
  • घर का कोई भी सदस्य या महिला लोकसभा की सदस्य ना हो।

महतारी वंदन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप छत्तीसगढ़ राज्य में रहती हैं और महतारी वंदन योजना के लिए अप्लाई करना चाहती हैं तो इसके लिए आपके पास नीचे बताए गए दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –

  • राशन कार्ड
  • महिला का आधार कार्ड
  • महिला के पति का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शादी का प्रमाण पत्र
  • अगर पति की मृत्यु हो गई है तो इसका प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला के लिए तलाक के दस्तावेज
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन देने के लिए महिलाएं निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकती हैं –

  • पंजीकरण हेतु सबसे पहले आप सभी महिलाओं को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक दूसरा पेज आएगा जहां पर आपको अपना आधार कार्ड से लिंक किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद फिर कैप्चा कोड लिखना है और सबमिट का बटन दबाकर ओटीपी वेरीफाई कर लेना है।
  • यहां अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा जिसे आपको भर लेना है।
  • फॉर्म भरने के बाद फिर आपको मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अब आगे आपको अपने महतारी वंदन योजना के आवेदन फार्म को जमा कर देना है।

Leave a Comment

Join Telegram