Maiya Samman Yojana 5th Kist: मईया सम्मान योजना की 2500 रुपए की 5वी क़िस्त जारी

मईया सम्मान योजना 5वी किस्त को झारखंड की राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। बताते चलें कि 28 दिसंबर 2024 को दोपहर के 12 बजे के समय इस योजना की पांचवी किस्त रिलीज की गई है।

प्रदेश की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में योजना के अंतर्गत 2500 रूपए की राशि भेजनी आरंभ की जा चुकी है। ऐसे में हम आपको बता दें कि आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपको यह धनराशि प्राप्त हो गई है या नहीं। बताते चलें कि सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए यह जानना काफी जरूरी है कि किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में आया है अथवा नहीं।

यदि आप नहीं जानती कि कैसे आप मईया सम्मान योजना 5वी किस्त की जांच कर सकती हैं तो इसमें हमारा यह पोस्ट आपकी काफी मदद कर सकता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पांचवी इंस्टॉलमेंट को चेक कर सकती हैं और इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको इस पोस्ट के द्वारा दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 5th Kist

झारखंड राज्य सरकार ने अपने क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को वित्तीय तौर पर सहायता करती है। इस प्रकार से महिलाओं को प्रति महीने 2500 रूपए की राशि दी जाती है।

बताते चलें कि इस पैसे का उपयोग करके महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुधार सकती हैं। गरीब वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं के लिए कभी-कभी पैसों की तंगी की वजह से घर चलाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन महिलाओं को हर महीने झारखंड सरकार जो 2500 रूपए देती है इससे काफी ज्यादा सहायता मिल जाती है।

हालांकि इस योजना के अंतर्गत पहले वित्तीय मदद की राशि 1000 रूपए थी परंतु इसे अब बढ़ाकर 2500 रूपए किया गया है। इन पैसों को प्राप्त करके महिलाएं अपनी और अपने परिवार की काफी अच्छी तरह से देखभाल करने में सक्षम हो सकती हैं। महिलाओं को राज्य सरकार से पैसे प्राप्त करने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

जिन महिलाओं को मैया सम्मान योजना की 5वीं इंस्टॉलमेंट प्राप्त होगी तो इसके अंतर्गत पात्रता शर्तें कुछ इस प्रकार से हैं –

  • जरूरी है कि महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी हो।
  • महिला की उम्र 18 साल से लेकर 50 साल तक होनी आवश्यक है।
  • मईया सम्मान योजना के माध्यम से केवल ऐसी महिलाओं को ही लाभ दिया जाता है जो कमजोर वर्ग की महिलाएं होती हैं।
  • ऐसी गरीब महिलाएं जो तलाकशुदा, निराश्रित, विधवा बेसहारा है इन्हें योजना का फायदा मिलता है।
  • आवेदन देने वाली महिला अंत्योदय परिवार के अंतर्गत आती हो।
  • घर में कोई भी व्यक्ति ना तो इनकम टैक्स जमा करता हो और ना ही कोई सदस्य किसी सरकारी पद पर कार्यरत हो।

मईया सम्मान योजना 5वी किस्त की जानकारी

झारखंड राज्य सरकार ने 28 दिसंबर 2024 को मईया सम्मान योजना 5वी किस्त को जारी कर दिया है। बताते चलें कि झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना को प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य की आर्थिक रूप से निर्बल महिलाओं की सहायता की जाती है।

इस प्रकार से गरीब महिलाओं को राज्य सरकार वित्तीय मदद देती है। इसके अंतर्गत पांचवी किस्त के रूप में झारखंड राज्य की महिलाओं को 2500 रूपए बैंक खाते में पहुंचा दिए गए हैं। तो इसलिए जिन महिलाओं ने इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन किया था, तो इन सबको चेक कर लेना चाहिए कि इन्हें योजना के तहत पांचवी किस्त मिली है या नहीं मिली है।

मईया सम्मान योजना का पैसा ना मिलने के कारण

यदि आपने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा किया था, लेकिन आपको 2500 रूपए की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो संभव है कि आपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं किया होगा। बताते चलें कि इसके अंतर्गत ऐसी महिलाओं को लाभ नहीं दिया गया है जिन्होंने निम्नलिखित कार्य अधूरे किए हैं :-

  • आपने यदि अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलत जानकारी दर्ज की है तो आपको पांचवी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
  • यदि आपने अपने दस्तावेज सत्यापित नहीं करवाए हैं तो ऐसी स्थिति में भी आपको मैया सम्मान योजना की पांचवी किस्त का पैसा प्राप्त नहीं हो पाएगा।
  • जिन महिलाओं ने अपना बैंक खाता अपने आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो इन्हें भी बैंक अकाउंट में पैसा नहीं भेजा जाएगा।

मईया सम्मान योजना की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सर्वप्रथम आपको मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां पर आपको मुख्य पृष्ठ पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करने के बाद लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जहां पर आपको अपना जिला, अपना ब्लॉक और अपना आंगनवाड़ी केंद्र चुन लेना है।
  • यहां पर अब आपको आगे गेट रिपोर्ट के ऑप्शन को दबाना है।
  • इस तरह से आपके सामने मैया सम्मान योजना की लिस्ट खुल जाएगी और आप इसमें देख सकते हैं कि इसमें आपका नाम है अथवा नहीं।

Leave a Comment

Join Telegram