राज्य में प्रतिवर्ष अनुसार वर्ष 2025 में भी वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की घोषणा के अनुसार उन छात्र-छात्राओं के लिए लैपटॉप वितरण किया जाने वाला है जिन्होंने अपनी बोर्ड की कक्षा 12वी में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है।
इसी घोषणा के चलते एमपी फ्री लैपटॉप योजना की नई लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में सभी मेधावी विद्यार्थियों के नाम क्रमवार शामिल किए गए हैं। जो मेघावी विद्यार्थी लैपटॉप प्राप्त करने का इंतजार कर रहे थे उनके लिए इस लिस्ट में अपने नाम अनिवार्य रूप से देख लेने चाहिए।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल में एमपी फ्री लैपटॉप योजना के बारे में सभी प्रकार के महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं इसी के साथ हाल ही में जारी हुई ऑनलाइन लैपटॉप योजना की लिस्ट चेक करने की विधि भी बताएंगे।
MP Free Laptop Yojana List
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा इस बार मेघावी विद्यार्थियों के लिए लाभार्थी करने हेतु बजट तैयार करवा लिया गया है। इसी बजट के आधार पर राज्य के कई क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए प्रत्यक्ष रूप से लैपटॉप दिए जाएंगे इसके अलावा कई क्षेत्रों में लैपटॉप खरीदने के लिए वित्तीय राशि दी जाएगी।
बताते चलें कि मेघावी विद्यार्थियों के लिए बिना किसी श्रेणी भेदभाव के लैपटॉप दिया जाने वाला है अर्थात यह लाभ पूर्णतः उनकी योग्यता तथा प्रदर्शन के आधार पर होगा। मेघावी विद्यार्थी राज्य सरकार की इस लेटेस्ट घोषणा से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
एमपी फ्री लैपटॉप योजना के पात्रता
मध्य प्रदेश राज्य में निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप दिया जाने वाला है।-
- लैपटॉप लेने के लिए विद्यार्थी की नागरिकता मध्य प्रदेश की हो तथा उसकी शिक्षा भी मध्य प्रदेश में ही पूरी होनी चाहिए।
- सरकार के द्वारा लैपटॉप का नियम केवल बोर्ड की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया है।
- इस नियम के चलते मेघावी विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं में 75% से अधिक अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है वे लाभार्थी होंगे।
- योजना में आर्थिक वर्ग से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए अधिक महत्वता दी जा रही है।
लिस्ट में नाम है तो कब मिलेगा लैपटॉप
ऐसे मेघावी विद्यार्थी जिन्होंने जारी की गई एमपी लैपटॉप योजना की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर लिया है उन सभी की जानकारी के लिए बता दें की लिस्ट में नाम होने पर उनके लिए राज्य सरकार के द्वारा अगले महीने में ही लैपटॉप वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए जल्द ही निश्चित तिथि की सूचना भी दे दी जाएगी।
एमपी फ्री लैपटॉप योजना के उद्देश्य
मध्य प्रदेश राज्य में संचालित एमपी फ्री लैपटॉप योजना के उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं :-
- विद्यार्थियों के लिए उनकी योग्यता के आधार पर प्रोत्साहन प्रदान करना।
- कक्षा 12वीं के बाद विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप की मदद से तकनीकी शिक्षा से जोड़ना।
- मध्य प्रदेश राज्य में विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक क्षेत्र में बढ़ावा देना।
- लैपटॉप के साथ मेघावी विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई हेतु अन्य कई प्रकार की सुविधा भी दी जाएगी।
कितने विद्यार्थियों के लिए मिलेगा लाभ
इस वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य के 89910 विद्यार्थियों के लिए तक लैपटॉप या फिर ₹25000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने वाली है। इस संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अन्य सभी श्रेणियां के विद्यार्थी शामिल होंगे।
एमपी लैपटॉप योजना लिस्ट कैसे चेक करें?
एमपी फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें :-
- लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश के स्कॉलरशिप वाले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- इस पोर्टल में एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2025 वाले विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर नया ऑनलाइन पेज खुल जाएगा जहां पर अपने जिला ,तहसील,संकुल तथा स्कूल की जानकारी का चयन कर लेना होगा।
- इसके बाद कैप्चर भरते हुए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार से ऑनलाइन लिस्ट खुल जाएगी जहां पर सभी विद्यार्थी अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।