MP Group 4 Vacancy 2025: एमपी ग्रुप 4 भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एमपी ग्रुप 4 भर्ती हेतु मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन घोषित किया है। बताते चलें कि इस नई भर्ती के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अंतर्गत 3 मार्च से आवेदन जमा होने आरंभ कर दिए गए हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक अपने आवेदन को भरकर दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको अपने आवेदन पत्र में किसी प्रकार का कोई सुधार करना है तो इसके लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एमपी ग्रुप 4 भर्ती से जुड़ी हुई जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। इसलिए अगर आपको इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना है, तो आपको हमारा यह पूरा पोस्ट ध्यान से पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा, आवेदन शुल्क इत्यादि क्या है।

MP Group 4 Vacancy 2025

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत ग्रुप 4 अस्सिटेंट ग्रेड III, कोडिंग क्लर्क, स्टोर कीपर, टेलीफोन ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट और स्टेनोग्राफर एवं अन्य कई पदों पर भर्ती होने जा रही है।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 3 मार्च से लेकर 17 मार्च तक चलने वाली है। इस प्रकार से आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 मार्च रखी गई है। जबकि 22 मार्च 2025 तक अभ्यर्थी अपने आवेदन फार्म में गलती को सुधार सकते हैं।

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता

इस वैकेंसी के लिए जो भी व्यक्ति अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए अनिवार्य शिक्षा योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है –

  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से पास की होनी चाहिए।
  • साथ में अभ्यर्थी के पास 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • या फिर अभ्यर्थी ने सीपीसीटी एग्जाम को पास किया होना चाहिए।
  • भर्ती के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग 20 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • जबकि स्टेनोग्राफर के पद के लिए जरूरी है कि आवेदक की टाइपिंग की गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए आयु सीमा

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी आवश्यक है –

  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • जबकि इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 40 साल तक रखी गई है।
  • आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के हिसाब से आवेदन शुल्क जमा करना होगा और इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है –

  • सामान्य और मध्य प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 560 रूपए रखी गई है।
  • जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन शुल्क 310 रूपए का रखा गया है। इसमें 60 रूपए का पोर्टल शुल्क भी रखा गया है।

एमपी ग्रुप 4 भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इस वैकेंसी के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 3 मई 2025 को शनिवार वाले दिन आयोजित करवाई जाएगी।

इसके बाद फिर अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट अथवा स्टेनोग्राफी टेस्ट लिया जाएगा। इस प्रकार से जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और टेस्ट में पास हो जाएंगे इन सबके फिर दस्तावेज वेरीफाई किए जाएंगे।

इस तरह से सभी चरणों को सफलतापूर्वक जो उम्मीदवार पास कर लेंगे इन्हें फिर एमपी ग्रुप 4 भर्ती के तहत नियुक्त किया जाएगा। इसलिए आप सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और टेस्ट की सही से तैयारी करनी चाहिए।

एमपी ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपको एमपी ग्रुप 4 भर्ती के तहत अप्लाई करना है, तो हम आपको बता दें इसके लिए आप मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आवेदन esb.mponline.gov.in पर जाकर जमा करना होगा।

ध्यान रहे कि आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म 17 मार्च तक जमा करना होगा क्योंकि इसके बाद किसी भी व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने के बाद आप अपनी लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में आपसे गणितीय क्षमता, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, तार्किक क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को 2 घंटे तक के लिए रखा जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram