MP Mahila Supervisor Exam Pattern: एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती का परीक्षा पैटर्न और सिलेबस जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान समय में शिक्षित महिलाओं के लिए एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत सरकारी रोजगारों से संलग्न होने का मौका दिया जा रहा है। इस भर्ती के अंतर्गत 33000 तक योग्य महिलाएं आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन कर सकती है तथा अपनी योग्यताओं के आधार पर चयनित हो सकती हैं।

भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन का कार्य 23 जनवरी 2025 तक पूरा करवा लिया गया है। जिन महिलाओं ने इस महत्वपूर्ण भर्ती में आवेदन किया है अब वह महिलाएं परीक्षा की चयन प्रक्रिया हेतु तैयारी में जुट चुकी है।

ऐसी महिलाओं के लिए अपनी तैयारी के साथ महिला सुपरवाइजर भर्ती का परीक्षा पैटर्न तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर लेना बहुत ही अच्छा होगा जिसके चलते भी अपनी तैयारी को और सरलता के साथ पूरा कर सकेंगी तथा परीक्षा का विवरण अच्छे तरीके से समझ सकेंगी।

MP Mahila Supervisor Exam Pattern

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया के तौर पर मुख्य रूप से महिला के कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिए जाने वाले हैं। इन कंप्यूटर आधार टेस्ट के पैटर्न में विभाग के द्वारा काफी संशोधन भी किए गए हैं।

वैसे तो महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए इस भर्ती का पूरा एक्जाम पेटर्न आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल जाएगा इसके अलावा उनकी अधिक सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भी एग्जाम पैटर्न के साथ भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती चयन प्रक्रिया

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्न तरीके से आयोजित होने वाली है।-

  • चयन प्रक्रिया के तौर पर आवेदन करने वाली महिलाओं से सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जाएगा।
  • इस कंप्यूटर आधार टेस्ट में जो महिलाएं सफलता प्राप्त करती हैं उनकी मेरिट तैयार की जाएगी।
  • मेरिट में शामिल महिलाओं के व्यक्तिगत साक्षात्कार करवाए जाएंगे।
  • इसके बाद इन महिलाओं के दस्तावेज सत्यापित होंगे।
  • इस प्रकार से एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए योग्य महिलाओं का सेलेक्शन किया जाएगा।

एमपी महिला सुपरवाइजर एग्जाम डेट

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भर्ती की परीक्षा हेतु भी डेट शेड्यूल जारी कर दिया गया था। डेट शेड्यूल के अनुसार एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती का कंप्यूटर आधार टेस्ट 25 फरवरी 2025 को पूरा किया जाने वाला है जो मध्य प्रदेश राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों में एक साथ ही संपन्न किया जाएगा।

एमपी महिला सुपरवाइजर एक्जाम पेटर्न

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती का एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार से होगा।-

  • महिला सुपरवाइजर भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 150 प्रश्न शामिल होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार से होगा जिसके लिए कुल 1 नंबर संदर्भित किया जाएगा।
  • इस कंप्यूटर आधार टेस्ट में 2 घंटे की समय अवधि का प्रावधान किया गया है।
  • परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक अंकन का प्रयोग भी नहीं किया जाने वाला है।
  • यह पेपर केवल हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में ही तैयार किया जाएगा।

एमपी महिला सुपरवाइजर सिलेबस

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती में प्रदर्शन देने के लिए तैयारी कर रही महिलाओं को इस बार की भर्ती का सिलेबस जानना बहुत ही आवश्यक है। बता दें की सिलेबस के अनुसार भर्ती के प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे इसके अलावा बाल विकास ,शिक्षा शास्त्र तथा रीजनिंग वाले प्रश्न भी शामिल होंगे। महिलाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस सिलेबस को डाउनलोड कर लेना चाहिए।

एमपी महिला सुपरवाइजर एग्जाम एडमिट कार्ड

एमपी महिला सुपरवाइजर भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करवाई जाने वाले हैं जो परीक्षा के नजदीकी दिनों तक ही जारी किए जाएंगे। महिलाओं के लिए निम्न प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना होगा।-

  • एडमिट कार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के एडमिट कार्ड वाली लिंक को सर्च कर ले।
  • लिंग के माध्यम से अगले ऑनलाइन पेज पर पहुंचे तथा महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट करें तथा स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर ले।
  • डाउनलोड हुए इस एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर महिलाएं भर्ती की परीक्षा में शामिल हो सकती है।

Leave a Comment

Join Telegram