Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 11वीं किस्त जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को चलाया जा रहा है। ‌जानकारी के लिए बता दें कि 22 सितंबर 2020 को इस योजना को आरंभ किया गया था।‌ इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने इसलिए शुरू किया था ताकि किसानों की आर्थिक रूप से मदद की जा सके। ‌

इस प्रकार से योजना के माध्यम से एमपी सरकार किसानों को नगद राशि देती है ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार किसानों को कृषि कार्यों जैसे कृषि उपकरण या खाद-बीज के लिए मदद करती है।

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त कौन सी तारीख को आने वाली है। यदि आप इस योजना के एक लाभार्थी किसान हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2025

मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के माध्यम से एमपी के लगभग 81 लाख से भी अधिक किसानों को वार्षिक तौर पर मदद की जाती है।

इस प्रकार से लाभार्थी किसानों को 6000 रूपए बैंक खाते में मध्य प्रदेश सरकार भेजती है। तो इस योजना की अब तक 10 किस्तों का लाभ किसानों को बिना किसी कठिनाई के प्राप्त हो चुका है। इसलिए अब जल्द ही योजना की 11वीं किस्त जारी होने वाली है।

जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि 10 फरवरी को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 11वीं किस्त को जारी किया जाएगा। इस तरह से किसानों को सीधे इनके बैंक खाते में राशि पहुंचा दी जाएगी।

किसानों को मिलते हैं वार्षिक 6 हजार रुपए 2025

यहां आपको हम बता दें कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 22 सितंबर 2020 को शुरू किया था। योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का एकमात्र यही उद्देश्य था कि किसानों को आर्थिक तौर पर मदद की जाए। दरअसल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को इस योजना के तहत लाभार्थी बनाया जाता है।

इस तरह से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को मध्य प्रदेश राज्य सरकार से नकद राशि मिलती है। ‌इस धनराशि का उपयोग करके किसान अपने कृषि के सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 11वीं किस्त तिथि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त का मध्य प्रदेश के जिन किसानों को इतंजार है तो जल्द ही इन्हें लाभ मिलने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य के कृषि विभाग की तरफ से योजना को लेकर सोशल मीडिया पर नई जानकारी साझा की गई है।

बताते चलें कि कृषि विभाग ने कहा है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त 10 फरवरी को लाभार्थी किसानों को जारी की जाएगी। इस तरह से मध्य प्रदेश के 81 लाख से भी ज्यादा किसानों को योजना से फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों को बिना किसी कठिनाई के हर चार महीने में किस्त का पैसा मिल जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के द्वारा अब तक किसानों के बैंक खाते में 14 हजार 254 करोड रुपए की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 हेतु 4 हजार 900 करोड़ रूपए का बजट बनाया है। इस तरह से किसानों के हित और इनके कल्याण के लिए एमपी सरकार ने बहुत सी योजनाएं आरंभ की हैं। राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा ताकि इनका जीवन आसान हो सके।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

एमपी के किसानों को हर साल 6000 रूपए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मिलते हैं। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी मध्य प्रदेश के किसानों को मिलता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6000 रूपए वार्षिक मिलते हैं।

तो इस प्रकार से देखा जाए तो मध्य प्रदेश के किसानों को हर वर्ष 12000 रूपए की सहायता एमपी सरकार द्वारा मिलती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का पैसा 24 फरवरी को जारी किया जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram