Birth Certificate Apply Online: ऑनलाइन प्रक्रिया, शुल्क ₹50-₹500, जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप जन्म प्रमाण बनवाने के लिए काफी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम इसका समाधान लेकर आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण अब घर बैठे बनवाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत ना तो आपको किसी सरकारी दफ्तर के बार-बार चक्कर लगाने पड़ेंगे और ना ही अपना समय खराब करना पड़ेगा।

आप कुछ ही चरणों के माध्यम से अपने घर से ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको जन्म प्रमाण बनवाने का तरीका सही से पता होना चाहिए। इसलिए यदि आप सारी जानकारी जानने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं, तो आप मात्र 5 मिनट में इसे बनवाने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का बहुत ही साधारण और सरल सा तरीका बताएंगे। हम इस पोस्ट में आपको जानकारी देंगे कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कैसे जन्म प्रमाण बनवाया जाता है। इस दस्तावेज को बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और महत्वपूर्ण दस्तावेज की पूरी जानकारी आपको उपलब्ध कराई जाएगी।

Birth Certificate Apply Online

जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जिन लोगों के पास जन्म प्रमाण नहीं है तो वे घर बैठे इसे बनवा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए सरकार ने crsorgi.gov.in वेबसाइट को लांच किया है।

सरकार द्वारा शुरू की गई इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप बिना अपना कीमती समय खराब किए ऑनलाइन जन्म प्रमाण के लिए आवेदन दे सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आप चाहे भारत के किसी भी राज्य या फिर शहर के निवासी हो, आप इस पोर्टल के द्वारा अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र की मुख्य विशेषताएं

जैसा कि आपको पता ही है कि जन्म प्रमाण एक काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है और इसकी कुछ विशेषताएं हमने नीचे बताई हैं :-

  • अगर आपको किसी कॉलेज में, विश्वविद्यालय में या किसी अन्य शिक्षा संस्थान में एडमिशन चाहिए तो ऐसे में आपके पास जन्म प्रमाण होना जरूरी है।
  • सरकार द्वारा आरंभ की गई सरकारी योजनाओं से फायदा उठाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • यदि आप अपने किसी सरकारी दस्तावेज में कुछ सुधार करवाना चाहते हैं तो तब भी आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • जन्म प्रमाण को अब किसी भी उम्र का व्यक्ति ऑनलाइन तरीके से सरलता पूर्वक बनवा सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता

यहां आपको हम बता दें कि भारत के रहने वाले सभी निवासी अपने जन्म प्रमाण के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आमतौर पर जब किसी घर में कोई बच्चा जन्म लेता है तो तब 21 दिन पूर्व जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा कर देना होता है। लेकिन यदि 21 दिन की यह सीमा निकल जाती है तो फिर आपको जन्म प्रमाण बनवाने के लिए शुल्क का भुगतान करना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगने वाला शुल्क इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि आपने कितनी देर से जन्म प्रमाण के लिए आवेदन जमा किया है। लेकिन यह शुल्क ज्यादा नहीं होता है और आप इसे चुका कर आसानी से जन्म प्रमाण के लिए आवेदन दे सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

आप जन्म प्रमाण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित बताए गए जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है :-

  • अगर बच्चे का आधार कार्ड है तो आधार कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • अस्पताल से प्राप्त हुई बच्चे के जन्म की रसीद
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा शुरू की गई जन्म प्रमाण की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको होम पेज पर जनरल लॉगिन के विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • आगे आपको साइन अप वाले ऑप्शन को दबा देना है।
  • यहां आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि इत्यादि को चुनकर आगे बढ़ जाना है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और मोबाइल नंबर लिखकर ओटीपी प्राप्त कर लेना है।
  • अगले चरण के तहत आपको ओटीपी को सत्यापित कर लेना है और पंजीकरण को पूरा कर लेना है।
  • पंजीकरण के बाद आपको लॉगिन करना है और जन्म प्रमाण बनवाने के लिए स्टिल रजिस्ट्रेशन का बटन दबाना है।
  • यहां अब आपको सभी पूछी गई जानकारी को दर्ज करना है और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
  • अब जो भी शुल्क लागू होता है आपको इसे चुकाकर अपना जन्म प्रमाण का फॉर्म जमा कर देना है।

Leave a Comment

Join Telegram