ऐसे युवा जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं तथा स्वयं रोजगार के प्रति अग्रसर होना चाहते है उन सभी के लिए पशुपालन विभाग के द्वारा बहुत ही अच्छा अवसर दिया जा रहा है। बताते चलें कि विभाग में पशुपालन लोन स्कीम को शुरू किया गया है।
पशुपालन लोन स्कीम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति पशुपालन विभाग की दूध डेयरी का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन ले सकता है। इस लोन को प्राप्त करने के लिए बैंक या फिर पशुपालन अवसंरचना विकास निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होता है।
अगर आप भी पशुपालन के क्षेत्र में रुचि रखते हैं तथा स्वयं का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज आपके लिए हम इस आर्टिकल के माध्यम से पशुपालन लोन के बारे में पूरी जानकारी देंगे और साथ में ही लोन के लिए अप्लाई करने की विधि भी बताएंगे।
Pashupalan Loan Online Apply
आपकी जानकारी के लिए बता दें की पशुपालन लोन की राशि लोन लेने वाले व्यक्ति की जरूरत तथा उसके व्यवसाय पर निर्धारित होती है अर्थात वह इस स्कीम में अपनी आवश्यकता अनुसार लोन ले सकता है। विभाग के द्वारा यह लोन बेहद आकर्षित ब्याज दर तथा काफी लंबी भुगतान अवधि के आधार पर दिया जाएगा।
पशुपालन विभाग के द्वारा यह लोन नए व्यवसाय की शुरुआत के साथ ऐसे व्यक्ति जो इस विभाग में पहले से कार्य कर रहे हैं तथा अपनी व्यवसाय में बढ़ोतरी करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रदान किया जा रहा है। यह लोन पशुपालन के साथ मत्स्य पालन के लिए भी लिया जा सकता है।
पशुपालन लोन के लिए पात्रता मापदंड
पशुपालन लोन लेने के लिए निम्न पात्रता मापदंड लागू किए गए हैं-
- पशुपालन लोन के लिए अप्लाई करने हेतु व्यक्ति की नागरिकता मूल रूप से भारतीय हो।
- यह लोन केवल किसान वर्ग तथा पशुपालकों के लिए ही दिया जाएगा।
- लोन लेने वाला व्यक्ति किसी भी अन्य लोन से डिफॉल्ट या फिर सिविल खराब नहीं होनी चाहिए।
- अगर व्यक्ति का पहले से कोई अन्य लोन चल रहा है तो उसके भुगतान के बाद ही इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अलग-अलग बैंकों से अलग-अलग लोन
पशुपालन विभाग के द्वारा अलग-अलग बैंकों से अलग-अलग प्रकार की राशि का लोन दिया जाता है। आप जिस भी बैंक से पशुपालन लोन लेना चाहते हैं वहां पर जाकर लोन राशि से संबंधित पूरा विवरण जान सकते हैं तथा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट पर भी सभी बैंकों की लोन लिमिट की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
पशुपालन लोन योजना के लाभ
पशुपालन विभाग के द्वारा दिए जाने वाले लोन के फायदे निम्न प्रकार से हैं।-
- किसान वर्ग के लोग अपनी कृषि के साथ अन्य रोजगार के जरिए आय प्राप्त कर सकेंगे।
- देश में बेरोजगारों के लिए स्वयं रोजगार का अच्छा विकल्प मिल सकेगा।
- जो व्यक्ति पशुपालन के क्षेत्र में रुचि रखते हैं वह अपने रुचि के आधार पर नया व्यवसाय शुरू कर सकेंगे।
- पशुपालन विभाग का यह लोन काफी कम ब्याज दिनों के साथ भुगतान भी कर पाएंगे।
पशुपालन लोन योजना
जो व्यक्ति पशुपालन लोन लेने के लिए अप्लाई करते हैं तथा उनका आवेदन स्वीकृत किया जाता है तो इसके बाद बैंक के कर्मचारियों के द्वारा उनके पशुपालन स्थल का सर्वे किया जाएगा। सर्वे पूरा हो जाने के बाद बाद ही उनके खातों में जरूरत के हिसाब से लोन की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
पशुपालन लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
पशुपालन लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आवश्यकता होती है जिसके लिए व्यक्तियों को निम्न चरणों का पालन करना जरूरी होगा।-
- लोन अप्लाई के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन सेवाओं के विकल्प का चयन करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर पशुपालन लोन का फॉर्म दिया जाएगा उसमें पूरी जानकारी भरे।
- फॉर्म भर जाने के बाद दस्तावेज अपलोड करते हुए इसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट हो जाता है तो मंत्रालय के द्वारा इसकी जांच की जाएगी।
- जांच के बाद ऋण दाता के द्वारा लोन की मंजूरी दे दी जाएगी।
- अंत में व्यक्ति के खाते में लोन राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।