Peon Recruitment 2024: 8वी पास के लिए चपरासी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चपरासी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। वे अभ्यर्थी जो चपरासी के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं और जिन्होंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है वे अपना आवेदन फॉर्म दे सकते हैं। बताते चलें कि आवेदन फार्म 24 दिसंबर से भरे जाने आरंभ किए जा चुके हैं।

ऐसे में अगर आपको इस भर्ती के लिए आवेदन देना है तो आप 7 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं। लेकिन आपको चपरासी भर्ती के लिए आवेदन देने से पहले जरूरी है कि इसके सभी महत्वपूर्ण चरणों की जानकारी प्राप्त कर लें।

अगर आप जानना चाहते हैं की चपरासी भर्ती के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है तो यह आर्टिकल पूरा पढ़िए। जब आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ लेंगे तो आपको जानने को मिलेगा की किस तरह से आप इस भर्ती के लिए अपना फार्म जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चपरासी भर्ती हेतु आवेदन फीस, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या निर्धारित की गई है।

Peon Recruitment 2024

ऐसे उम्मीदवार जो चपरासी के तौर पर काम करना चाहते हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इन्हें डिस्टिक कोर्ट चपरासी भर्ती के नोटिफिकेशन को पढ़ लेना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती हेतु ऐसे पुरुष और महिला उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने आठवीं कक्षा पास कर ली है।

आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक रखी गई है और इस समय ही आपको अप्लाई करना होगा। आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि यह भर्ती डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कुरुक्षेत्र के लिए आई है। इस प्रकार से चपरासी के अलावा सफाई कर्मचारी और प्रोसेस सर्वर के पदों हेतु भी भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा।

चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

चपरासी भर्ती हेतु यदि आप अप्लाई करना चाहते हैं तो ऐसे में अच्छी खबर यह है कि आपको कोई भी शुल्क जमा नहीं करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए समस्त महिला और पुरुष उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र निःशुल्क जमा करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसलिए आपको डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए आवेदन फीस जमा नहीं करनी है।

चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवार तभी अप्लाई कर सकते हैं जब आप निम्नलिखित आयु सीमा के अंतर्गत आते होंगे :-

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल तक होनी चाहिए और अधिकतम आयु चपरासी भर्ती के लिए 42 साल तक रखी गई है।
  • सभी आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों की उम्र की गिनती को 1 जनवरी 2024 के हिसाब से गिना जाएगा।
  • परंतु ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग के हैं इन्हें अधिकतम आयु में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।

चपरासी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

जैसा कि हमने आपको बताया चपरासी भर्ती के साथ-साथ कुछ अन्य पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं तो इसके अंतर्गत शैक्षिक योग्यता हर पद के अनुसार इस तरह से है :-

  • चपरासी के पद पर आवेदन देने वाले अभ्यर्थी ने कम से कम आठवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
  • जबकि प्रोसेस सर्वर पद हेतु उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।
  • ऐसे अभ्यर्थी जो स्वीपर के पद पर अप्लाई करना चाहते हैं तो इन्हें अपने कार्य का अनुभव होने के साथ-साथ अपने हस्ताक्षर करने आने चाहिएं।

चपरासी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कुरुक्षेत्र की चपरासी भर्ती के लिए आवेदन देने वाले समस्त उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत सबसे पहले अभ्यर्थी का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का चलेगा।

जिन उम्मीदवारों के सारे दस्तावेज ठीक तरह से वेरीफाई हो जाएंगे फिर इनका मेडिकल परीक्षण होगा। इस तरह से कुछ आसान से चरणों के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट चपरासी भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न करवाया जाएगा।

चपरासी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन कैसे करें?

  • चपरासी भर्ती हेतु आवेदन देने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ना है।
  • इस भर्ती के नोटिफिकेशन को समझने के पश्चात फिर आपको आवेदन पत्र को प्रिंट करना है।
  • यहां अब आपको इस आवेदन फार्म में सभी जरूरी पूछा गया विवरण दर्ज करना है।
  • आगे फिर आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी करा कर इन्हें स्वयं सत्यापित करना है।
  • इसके बाद फिर आपको एक उपयुक्त आकार का लिफाफा लेकर अपने आवेदन पत्र और सारे दस्तावेजों को इसमें डाल देना है।
  • अब जो नोटिफिकेशन में आपको पता मिलेगा आपको अपना या लिफाफा पंजीकृत डाक के द्वारा या फिर व्यक्तिगत रूप से अंतिम डेट तक वहां पहुंचा देना है।

Leave a Comment

Join Telegram