Sahara India Pariwar Refund List May 2025: सहारा इंडिया परिवार की नई रिफंड लिस्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सहारा इंडिया में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत वाली बात सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों ने अपने पैसे को वापस पाने के लिए आवेदन जमा किया था तो वे अब सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक कर सकते हैं।

बताते चलें कि अगर आपका नाम इस रिफंड सूची में होगा तो ऐसी स्थिति में आपको बहुत जल्दी आपके फंसे हुए पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ‌आप इस सूची को सहारा इंडिया रिफंड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। यदि आपका नाम सूची में मिल जाता है तो ऐसे में आपको निश्चित रहना चाहिए कि आपका पैसा अब आपके पास जरूर पहुंच जाएगा।

लेकिन यदि आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में आपको नहीं मिलता है तो तब आपको संबंधित अधिकारी से बात करके इसका समाधान करना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सहारा इंडिया रिफंड की सूची को कैसे चेक करते हैं। इस प्रकार से हम आपको और भी कई प्रकार की जानकारी देंगे जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रह सकती हैं।

Sahara India Pariwar Refund List May 2025

जैसा कि आपको पता ही होगा कि सहारा इंडिया कंपनी में हमारे देश के करोड़ों लोगों के पैसे डूब गए थे। ऐसे में लोग काफी ज्यादा परेशान थे क्योंकि सबकी मेहनत की कमाई बर्बाद हो गई थी। लेकिन फिर सरकार के द्वारा सहारा इंडिया पोर्टल को शुरू किया था ताकि लोगों के पैसे जल्द से जल्द इन्हें लौटा दिए जाएं। ‌

बताते चलें कि जब इस पोर्टल को शुरू किया गया था तो इसके बाद कुछ लोगों के पैसे इन्हें मिल चुके हैं। परंतु अभी भी करोड़ों लोग ऐसे हैं जिनका पैसा इन्हें अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आपको हम बताते चलें कि सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट अब इसलिए जारी की गई है क्योंकि इसमें जिन लोगों के नाम शामिल होंगे इन सबको अब पैसा मिलेगा।

हम आपको यहां यह जानकारी भी दे दें कि अब आपको 10 हजार या 20 हजार रुपए नहीं बल्कि पूरे 50000 रूपए वापस मिलेंगे वह भी ब्याज के साथ। तो अपना वैसा जल्दी पाने के लिए आपको सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में अपना नाम अनिवार्य तौर पर चेक करना चाहिए।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए योग्यता

अगर आप यह चाहते हैं कि आप सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करने के बाद पैसा वापस पाएं। तो इसके लिए आपको सूची में तभी जोड़ा जाता है जब आप निम्नलिखित योग्यता रखते होंगे :-

  • आपके पास वे सारे सभी दस्तावेज होने चाहिए जो रिफंड का पैसा पाने के लिए अनिवार्य हैं।
  • आपने अनिवार्य तौर पर सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश किया हो।
  • आपके पास इस बात का सबूत होना चाहिए कि आपने सहारा इंडिया कंपनी में पैसा निवेश किया है।

सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में केवल ऐसे निवेशकों के नाम जोड़े गए हैं जिन्होंने आवेदन के दौरान नीचे बताए गए प्रत्येक दस्तावेज को उपलब्ध कराया होगा :-

  • आधार कार्ड
  • अगर राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा है तो पैन कार्ड
  • निवेश का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर।

सहारा इंडिया रिफंड की जानकारी

अगर आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में दर्ज है तो फिर आप निश्चित रहिए क्योंकि आपका पैसा कुछ दिनों में आपको मिल जाएगा। लेकिन यदि आप जानना चाहते हैं कि कब तक आपको रिफंड प्राप्त होगा, तो यह आपके द्वारा जमा की गई राशि पर निर्भर करता है।

अगर आपने केवल 10000 रूपए की राशि जमा की है तो आपको 30 से 45 दिन में आपके पैसे वापस मिल जाएंगे। इसी तरह से अगर आपका जमा किया गया पैसा 10000 से अधिक लेकिन 50000 से कम है तो इसमें 40 से 60 दिन का समय लग जाता है। वहीं 50000 से ज्यादा की राशि मिलने में 60 से 90 दिन का समय पोर्टल के द्वारा लिया जाता है।

सहारा इंडिया रिफंड की नई लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर चले जाना है और डिपॉजिटर लॉगिन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने जो पेज आएगा इसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
  • ध्यान रहे कि आपको केवल अपने आधार के आखिर की चार संख्या ही इसमें भरनी हैं।
  • इसके बाद आपको अपने उस मोबाइल नंबर को दर्ज करना है जो आपके आधार से लिंक्ड है।
  • अगले चरण के तहत आपको एक कैप्चा कोड दिखाई देगा आपको इसे सही तरह से दर्ज करके गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • अब आपको ओटीपी को बिल्कुल ठीक तरह से लिखकर फिर सबमिट वाला बटन दबाना है।
  • अब आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट खुल जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका पैसा आपको मिलेगा या नहीं।

Leave a Comment

Join Telegram