सहारा इंडिया रिफंड को अब शुरू किया जा चुका है। ऐसे लोग जिनके पैसे बहुत लंबे समय से सहारा इंडिया कंपनी में फंसे हुए हैं इन्हें अब रिफंड किया जाएगा। यहां आपको हम बता दें कि रिफंड राशि के साथ में ब्याज भी निवेशकों को मिलेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है। सहारा इंडिया पोर्टल के माध्यम से ही निवेशकों को अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना होता है जिससे कि इनका पैसा इन्हें वापस मिल जाए।
तो ऐसे निवेशक जिन्होंने कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रिफंड हेतु पंजीकरण किया है, तो अब इनको इनकी जमा की गई धनराशि वापस मिल जाएगी। बताते चलें कि सहारा इंडिया पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है। ऐसे में अगर आपको सहारा इंडिया रिफंड की जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो आप हमारा यह पोस्ट पढ़ सकते हैं।
Sahara India Pariwar Refund Start
सहारा इंडिया रिफंड को कंपनी ने बहुत ही लंबे इंतजार के बाद आरंभ किया है। जानकारी के लिए बता दें कि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत साल 2023 से आरंभ कर दी गई थी। ऐसे में प्रथम चरण के अंतर्गत निवेशकों को सिर्फ 10000 ही वापस किए गए थे।
परंतु अब इस धनराशि को बदल दिया गया है और अब 50000 रूपए तक की धनराशि लोगों को लौटाई जा रही है। इस तरह से अब सब लोगों को यह उम्मीद बंधी है कि इनका पैसा सहारा इंडिया कंपनी द्वारा जल्द ही वापस कर दिया जाएगा।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट
ऐसे निवेशक जिन्होंने सहारा इंडिया पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा किया है तो इनकी लिस्ट जारी की गई है। बताते चलें कि सूची में जिन लोगों का नाम है केवल इन्हें ही सहारा इंडिया रिफंड के तहत राशि मिलेगी।
दरअसल जो लोग अपना पैसा प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा करते हैं तो इनके आवेदन को पहले ठीक से चेक किया जाता है। इसके बाद फिर जिनके आवेदन स्वीकृत किए जाते हैं इन्हें सहारा इंडिया रिफंड सूची में शामिल किया जाता है।
जब किसी निवेशक का नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में जुड़ जाता है तो ऐसे में इनके बैंक खाते में पैसा भेजा जाता है। इस सारी प्रक्रिया को करने के लिए 45 दिन तक का समय लग जाता है।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु कुछ जरूरी काम
यदि आप चाहते हैं कि सहारा इंडिया कंपनी आपका पैसा वापस लौटा दे तो आपको नीचे बताए गए सारे महत्वपूर्ण कामों को करना होता है-
- आपके बैंक खाते का डीबीटी अनिवार्य तौर पर सक्रिय होना चाहिए क्योंकि पैसा डीबीटी के जरिए से ही आएगा।
- केवाईसी के समय आपको अपना बैंक खाता अपने आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ना होता है।
- केवल आवेदन जमा करने वाले लोगों को ही सहारा इंडिया कंपनी पैसे लौटा रही है।
- पंजीकरण हेतु आपके पास पैसा निवेश करने का प्रमाण और बैंक से संबंधित सारा विवरण होना आवश्यक है।
- सहारा इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण के समय सारा विवरण ठीक होना चाहिएं क्योंकि तभी रिफंड की प्रक्रिया आरंभ होगी।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु कुछ जरूरी दस्तावेज
सहारा इंडिया रिफंड 2025 हेतु आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिएं क्योंकि आप अपना पैसा तभी वापस प्राप्त कर सकेंगे जब आपके पास नीचे बताए गए सारे जरूरी दस्तावेज होंगे-
- आधार कार्अ
- आपकी राशि 50000 से अधिक है तो पैन कार्ड
- जिस सहारा कोऑपरेटिव सोसाइटी में आपने अपना पैसा निवेश किया है इसका विवरण
- मेंबरशिप नंबर
- निवेश किए गए पैसे की रसीद
- जमा किए गए पैसे का सबूत आदि
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आपने सहारा इंडिया कंपनी में पैसा निवेश किया है और अपनी जमा की गई राशि को आप प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सहारा इंडिया पोर्टल पर आवेदन के बाद सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक करना होता है। इसके लिए आपको इस तरीके को दोहराना है –
- सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट की जांच के लिए सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
- अब होम पेज पर आपको सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
- अगले चरण के तहत आपको अपना पंजीकरण नंबर और अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
- जरूरी विवरण को दर्ज कर लेने के बाद फिर आपको सबमिट का विकल्प दबाना है।
- इसके बाद आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट आ जाएगी।
- इस लिस्ट में अब आप यह देख सकते हैं कि आपका नाम इसमें सम्मिलित किया गया है या नहीं।