सहारा ग्रुप में निवेश करने वाले निवेशक जो वर्तमान में अपने फंसे हुए पैसों की वजह से परेशान है उन सभी निवेशकों की यह परेशानी अब खत्म हो जाएगी क्योंकि अब आप सभी निवेशकों का सहारा ग्रुप में निवेश किया गया पैसा आपको वापस मिलने जा रहा है लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले एक आवश्यक प्रक्रिया के बारे में जानना होगा जो आर्टिकल में वर्णन की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा सहारा ग्रुप के निवेशकों के फंसे हुए पैसे की समस्या को देखते हुए रिफंड पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से सहारा ग्रुप के सहकारी समितियां के छोटे जमाकर्ताओं के लिए वापस की जाने वाली राशि को बढ़ा दिया गया है और धीरे-धीरे ही सही परंतु अब सभी निवेशकों को रिफंड प्राप्त हो रहा है लेकिन अगर आपको भी रिफंड प्राप्त करना है तो आपको सहारा इंडिया रिफंड हेतु अप्लाई करना होगा।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम सहारा इंडिया रिफंड हेतु अप्लाई कैसे करना है इसके बारे में विस्तार पूर्वक तरीके से जानेंगे। बताते चलें कि सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल ऐसा पोर्टल है जिसके माध्यम से आप सहारा ग्रुप में फंसे हुए पैसे पर अपना दावा कर सकते हैं और उसे रिफंड के रूप में वापिस प्राप्त कर सकते है तो आइए संबंधित अप्लाई के बारे में जानते है।
Sahara India Refund Apply
सहारा इंडिया रिफंड प्राप्त करने हेतु आप सभी निवेशकों को इसका ऑनलाइन माध्यम रजिस्ट्रेशन (आवेदन) पूरा करना आवश्यक होगा क्योंकि रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ही आप अपने पैसों का दावा कर सकेंगे और रिफंड प्राप्त कर सकेंगे। चले कि आप सभी निवेदक सहारा इंडिया रिफंड हेतु सीआरसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जब आप सभी निवेशक रिफंड हेतु आवेदन पूरा कर लेंगे तो आपको सहारा इंडिया द्वारा रिफंड लिस्ट जारी होने का इंतजार करना होगा क्योंकि जब रिफंड लिस्ट जारी हो जाएगी तो उसमें आपको अपना नाम देखना होगा और अगर आपका लाभ लिस्ट में शामिल होगा तो 45 दिन के समय अंतराल पर आपको सहारा इंडिया से रिफंड प्राप्त हो जाएगा जो डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
सहारा रिफंड पोर्टल का उद्देश्य
भारत सरकार के द्वारा सहारा रिफंड पोर्टल कृषि उद्देश्य के साथ में शुरू किया गया है ताकि सहारा इंडिया में निवेश करने वाले निवेशकों को अपना फंसा हुआ पैसा क्लेम करने में सहायता मिले और जमा किया गया अमाउंट वापस प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से जमा किया गया पैसा रिफंड के लिए एक क्लेम किया जा सकेगा और अटका हुआ पैसा रिफंड के रूप में प्राप्त हो जाएगा।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
सहारा इंडिया से रिफंड की अप्लाई हेतु आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी :-
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पैन कार्ड
- सहारा इंडिया में जमा राशि से संबंधित दस्तावेज।
सहारा इंडिया रिफंड की राशि
सहारा इंडिया रिफंड राशि के बारे में बात करें तो वर्तमान समय में सहारा ग्रुप के द्वारा अपने सभी निवेशकों को जो रिफंड राशि प्रदान की जा रही है वह अधिकतम ₹50000 तक की ट्रांसफर की जा रही है हालांकि पहले जब रिफंड प्रक्रिया की शुरुआत की गई थी।
तो केवल रिफंड की राशि ₹10000 होती थी लेकिन 10000 की राशि रिफंड करने से रिफंड प्रक्रिया में समय लग रहा था और इसी को देखते हुए सरकार द्वारा रिफंड राशि में बढ़ोतरी को लेकर निर्देश दिए गए थे जिसका पालन करके सहारा ग्रुप ने रिफंड राशि में वृद्धि की गई थी।
सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन कैसे करें?
आप सभी निवेशकों को सहारा इंडिया रिफंड के आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है :-
- सबसे पहले आप सभी को सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है जिसके लिए आधार कार्ड के अंतिम चार अंक और लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी जिसे आपको ध्यान से दर्ज कर देना है।
- अब आपके सामने न्यू फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद में आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब आपको सभी जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लेनी है और फॉर्म सबमिट कर दें।