सहारा इंडिया कंपनी में जिन लोगों ने निवेश किया था इन सबको अपना पैसा वापस पाने का इंतजार है। दरअसल लोगों की सालों की मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में फंस गई थी। लोगों में अपने निवेश किए गए पैसे को वापस पाने की लगातार चिंता बनी हुई थी।
लेकिन राहत की बात यह है कि अब सहारा इंडिया परिवार की तरफ से रिफंड की नई लिस्ट प्रकाशित की गई है। तो आवेदन जमा करने वाले निवेशकों को चाहिए कि वे इस लिस्ट को अवश्य चेक करें। दरअसल इस सूची में जिनका नाम सम्मिलित किया गया होगा, इन्हें इनका मेहनत से कमाया हुआ धन वापस मिल जाएगा।
इस पोस्ट में हम आपको सहारा इंडिया पोर्टल पर प्रकाशित की गई नई रिफंड लिस्ट से जुड़ी हुई अहम जानकारी देने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से आप जान सकेंगे कि आपको सूची में अपना नाम कैसे चेक करना है। हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आपका नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नहीं है, तो ऐसे में फिर आपको अपना पैसा वापस पाने के लिए क्या करना पड़ेगा।
Sahara India Refund List
सहारा इंडिया पोर्टल पर रिफंड लिस्ट की सूची जारी की है। इस प्रकार से जिन लोगों का पैसा कंपनी में फंसा हुआ था इनके पैसे को वापस करने की एक प्रक्रिया आरंभ हो गई है। बताते चलें कि अब सारे निवेशकों को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा चरणबद्ध तरीके से पैसे वापस किए जा रहे हैं।
इसलिए जिन लोगों का नाम सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में सम्मिलित है वे अब अपने पैसे को जल्द ही वापस प्राप्त कर पाएंगे। दरअसल आवेदन जमा करने के बाद दस्तावेज सत्यापित किए जाते हैं और इसके बाद फिर कंपनी के द्वारा लाभार्थी सूची को प्रकाशित किया जाता है।
बता दें कि धन वापसी की इस सूची में केवल ऐसे निवेशकों का नाम होगा जिन्होंने सहारा की 4 सहकारी समितियां में अपना पैसा जमा किया होगा। इसके अंतर्गत सहारा क्रेडिट सहकारी सोसाइटी लिमिटेड, हमारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल बहुद्देशीय समाज लिमिटेड , बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में निवेश किए गए पैसे को वापस किया जाएगा।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का उद्देश्य
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का मुख्य रूप से यही उद्देश्य है कि लोगों के फंसे हुए धन को लौटाया जाए। बताते चलें कि एकदम से सारा पैसा वापस करना कंपनी के लिए बहुत कठिन है। इसलिए निवेशकों के पैसे को किस्तों में लौटाए जाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस प्रकार से सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धन वापस किया जा रहा है।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि निवेशक अपना पैसा वापस पाना चाहते हैं तो रिफंड के लिए इन्हें सुचारू रूप से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होता है जिसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं –
- आधार कार्ड
- यदि दावा की गई राशि 50 हजार रुपए से ज्यादा है
- जिस सहकारी समिति में निवेश किया है इसका विवरण
- सदस्य संख्या
- निवेश किए गए पैसे का प्रमाण
- बैंक खाता विवरण ताकि रिफंड का पैसा भेजा जा सके
- मोबाइल नंबर आदि
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?
अगर आपने सहारा इंडिया में अपने वर्षों की मेहनत की कमाई को जमा किया है और आपने रिफंड हेतु रजिस्ट्रेशन किया है तो आप निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए इस रिफंड की सूची को चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको सहारा इंडिया पोर्टल पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर आपको डिपॉजिटर्स लॉगिन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
- इस प्रकार से अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को सही से लिखकर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको रिफंड लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां अब आपके सामने सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट का पीडीएफ खुलकर प्रकाशित हो जाएगा।
- अब आप इस जारी की गई रिफंड सूची में अपना नाम सरलता के साथ ढूंढ सकते हैं।
- इस प्रकार से निवेशक बिना किसी कठिनाई के सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट में नाम नहीं आया तो क्या करें
अगर आपका नाम रिफंड सूची में आपको नहीं मिलता है तो ऐसे में आपको निम्नलिखित कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे –
- सबसे पहले आपको अपने आवेदन की स्थिति को जांचना है।
- अगर आपके आवेदन में किसी प्रकार की कोई गलती है या फिर अपने अधूरे दस्तावेज जमा किए हैं तो आपको पुनः अप्लाई करना है।
- अगर आपकी समस्या खत्म नहीं होती है तो ऐसे में आप सहारा इंडिया के हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।