School Diwali Holidays 2024: इतने दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्कूल दिवाली हॉलीडेज को लेकर शिक्षा विभाग ने ऐलान कर दिया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने साल 2024 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची को भी जारी किया है। इस तरह से देशभर में दीपावली की छुट्टियां रहने वाली हैं।

इसके लिए प्रदेश में भी काफी ज्यादा छुट्टियां दिवाली के मौके पर रहेंगीं। दरअसल प्रदेश में वर्ष 2024 में दीपावली की लगभग 15 दिन तक छुट्टियां रहेगी। इस तरह से दीपावली को सभी लोग बहुत हर्ष उल्लास के साथ मना सकेंगे क्योंकि किसी को भी स्कूल, कॉलेज या दफ्तर नहीं जाना होगा।

अगर आपको भी स्कूल दिवाली हॉलीडेज 2024 के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी रह सकता है। हम आज अपने इस पोस्ट में आपको बताएंगे की दिवाली के अवसर पर स्कूलों को कितने दिन तक बंद रखा जाएगा।

School Diwali Holidays 2024

दिवाली एक ऐसा त्यौहार है जिसे दुनिया भर में प्रसिद्धि प्राप्त है। हिंदू धर्म के लोग दिवाली को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाते हैं। भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जहां हिंदू धर्म के लोग रहते हैं वे सब इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।

दिवाली के अवसर पर लोग ना केवल अपने घरों और दफ्तरों को सजाते हैं बल्कि सड़कों को और सार्वजनिक स्थानों को भी रोशनियों से जगमगा देते हैं। इसके लिए दीयों, आतिशबाजियों, मोमबत्तियों, लाइटों इत्यादि का उपयोग किया जाता है।

दीपावली के मौके पर चारों तरफ रोशनी की जगमगाहट होती है और इस वजह से ही इसे रोशनी का पर्व भी माना जाता है। वैसे तो दिवाली आमतौर पर 5 दिन तक रहती है लेकिन इसका सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक तौर पर अत्यधिक महत्व है जिसकी वजह से इसे बहुत ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाता है।

साल 2024 में कब है दिवाली

यह तो आपको अच्छे से पता होगा कि दिवाली हिंदुओं के लिए कितना ज्यादा महत्वपूर्ण और पवित्र त्यौहार है। दिवाली को हर वर्ष कार्तिक माह के 15वें दिन यानी अमावस्या वाले दिन मनाया जाता है।

तो यदि साल 2024 की बात करें तो इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को है। दीपावली के साथ-साथ धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे कुछ और त्योहारों को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इन सभी अवसरों पर सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियां

जैसे-जैसे दिवाली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे छात्रों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। दरअसल इसके पीछे कारण है कि सभी विद्यार्थियों को दीपावली की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि राजस्थान के जितने भी विद्यालय हैं वे सब 15 दिन तक बंद रहेंगे।

इस प्रकार से राजस्थान में 27 अक्टूबर से दिवाली की छुट्टियां शुरू कर दी जाएंगी। परंतु इससे पूर्व 25 अक्टूबर को और 26 अक्टूबर को शिक्षक सम्मेलन की वजह से भी स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह से आपको अगर कहीं पर घूमने जाने की योजना बनानी है तो यह एक बहुत बढ़िया मौका है।

ऐसे शिक्षक जो किसी दूर स्थान पर पढ़ाने के लिए अपने घर से दूर रहते हैं, तो दीपावली पर वे अपने परिवार के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। बता दें कि सभी राजकीय और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखे जाने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। इसके अंतर्गत दीपावली, दशहरा और शीतकालीन छुट्टियों के लिए सूचना बुधवार को घोषित की गई है।

दिवाली की छुट्टियां कब से होंगी

इस बार प्रदेश में सभी प्राइवेट विद्यालयों और सरकारी विद्यालयों को 15 दिन तक दिवाली के अवसर पर बंद रखा जाएगा। बताते चलें कि यह छुट्टियां 27 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएंगी और फिर 7 नवंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

दरअसल दिवाली हिंदू धर्म का एक अत्यधिक प्रमुख त्यौहार है और इसकी वजह से सभी स्कूलों को लंबे समय तक के लिए बंद रखा जाएगा। ऐसे में इन छुट्टियों का सही से इस्तेमाल करके आप दिवाली के त्यौहार को बहुत ज्यादा आनंद के साथ मना सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram