School Holidays in February: स्कूल कॉलेज की फरवरी महीने की छुट्टियां घोषित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आप सभी विद्यार्थियों को पता ही होगा कि अब सर्दी की छुट्टी है यानी कि शीतकालीन अवकाश खत्म हो चुका है और एक बार पुनः सभी विद्यालय अपने समय अनुसार खुलना प्रारंभ हो चुके हैं और सभी विद्यार्थी अपनी-अपनी विद्यालय जाना शुरू कर चुके हैं।

जैसा कि आप सभी विद्यार्थी जानते हैं कि कुछ राज्यों में बढ़ती हुई ठंड के कारण विद्यालयों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया था जिससे विद्यार्थियों को वर्तमान के मौसम की कठिनाइयों से बचाया जा सके हालांकि अब तापमान में एक बार फिर से सुधार होने के कारण अधिकतम विद्यालयों को फिर से सामान्य रूप से संचालित किया जाने लगा है।

आप जनवरी का महीना समाप्त होने को है तो अब सभी विद्यार्थियों को आगामी फरवरी महीने के अवकाश के बारे में जानना होगा और अगर आप भी फरवरी महीने के अवकाश के बारे में जानना चाह रहे हैं तो निश्चित तौर पर आपको आर्टिकल महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि आर्टिकल में हम फरवरी महीने के अवकाश के बारे में बताने वाले हैं।

School Holidays in February

फरवरी का महीना विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस महीने में अध्ययन की ओर विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित होता है और साथ में इस महीने में कई त्योहार भी होते है जिसका आयोजन किया जाता है और इसके उपलक्ष्य में विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाते हैं।

यह फरवरी का महीना सभी विद्यार्थियों को एवं शिक्षकों के लिए राहत एवं नए जोश और उमंग के साथ लौटने का है। आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं फरवरी 2025 में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी जानकारी, ताकि छात्र और अभिभावक पहले से अपनी योजना बना सकें।

बसंत पंचमी का अवकाश

बसंत पंचमी को श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है और बसंत पंचमी को बसंत रितु के आगमन का संकेत माना जाता है और यह पर्व हिंदू महीने माघ के पांचवें दिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है और बसंत पंचमी के दिन अनेक राज्यों में विद्यालयों में छुट्टी रहती है।

शिवाजी जयंती पर अवकाश

फरवरी महीने की 19 तारीख को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जानी है और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती महान मराठा शासक के जन्म दिवस का पर्व है जो अपने नेतृत्व ,साहस एवं प्रशासनिक क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। बता दे कि सत्र 2025 में छत्रपति शिवाजी जयंती उनकी 395वीं जयंती के रूप में मनाई जानी है जिसके उपलक्ष्य में महाराष्ट्र के साथ साथ कुछ अन्य राज्यों के विद्यालयों में भी इस अवसर पर अवकाश रखा जाएगा।

गुरु रविदास जयंती

गुरु रविदास जयंती के अवसर पर अवकाश की बात करें तो यह अवकाश आपको 24 फरवरी 2025 को देखने को मिलेगा क्योंकि 24 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के रूप में मनाया जाएगा। बताते चले कि संत रविदास जयंती को उनके समता ,सामाजिक न्याय एवं भक्ति के संदेश को ध्यान में रखते हुए अनेक क्षेत्रों के विद्यालयों को बंद रखा जाता है।

महाशिवरात्रि का पर्व

आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व है और हमारे देश में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ को समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तगण उपवास रखते हैं एवं मंदिरों में पूजा के लिए जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। यह पर्व फाल्गुन महीने की कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस अवसर पर भारत के अनेक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।

Leave a Comment

Join Telegram