आप अपनी कन्या के भविष्य के लिए किसी बचत योजना की तलाश में है। तो ऐसे में आपको सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए। यह योजना पूरी तरह से सुरक्षित है। तो आपको इस योजना में निवेश करने पर काफी अच्छा मुनाफा हो जाता है।
इस प्रकार से हमारे देश के ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से तंग हैं, तो वे अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए और शादी के लिए काफी अच्छी बचत कर सकते हैं। इस सरकारी समर्पित बचत योजना से अब तक लाखों माता-पिता अपनी बेटियों के भविष्य को उज्जवल कर पाएं हैं।
तो अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके अपनी कन्या के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एसएसवाई योजना के अंतर्गत बचत खाते कि कैसे शुरुआत की जाती है। इसके लिए पात्रता शर्तें और पूरी प्रक्रिया क्या है हम इसकी भी जानकारी देंगे।
Sukanya Samriddhi Account Scheme
सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ एक बचत योजना ही नहीं मानी जाती बल्कि यह कन्याओं को सशक्त बनाने के लिए काफी बढ़िया योजना है। ना केवल बालिकाएं इस योजना के माध्यम से सशक्त बनती हैं बल्कि वित्तीय तौर पर भी इन्हें सुरक्षा मिलती है। इसलिए जो माता-पिता मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं या फिर आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो वे इस योजना से फायदा उठाकर काफी अच्छी राशि जमा कर पाते हैं।
बताते चलें कि साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना को आरंभ किया गया है। इस प्रकार से इस योजना के अंतर्गत निवेश करने के बाद माता-पिता अथवा कानूनी अभिभावक को अपनी कन्याओं की शिक्षा और इनके विवाह की कोई चिंता नहीं सताती है।
यही वजह है कि देश के अधिकतर अभिभावक और माता-पिता सुकन्या समृद्धि खाते की शुरुआत करते हैं। इस प्रकार से जो माता-पिता यह चाहते हैं कि अपनी बालिका के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल करें तो वे इस निवेश योजना का लाभ ले सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे
सुकन्या समृद्धि योजना के बहुत सारे फायदे हैं जिनके बारे में जानकारी नीचे दी गई है :-
- मौजूदा समय में इस योजना के अंतर्गत 8% ब्याज दर दिया जाता है जिसकी वजह से यह योजना दूसरी बचत योजनाओं के मुकाबले काफी अच्छी है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के खाते के तहत इनकम टैक्स पर भी लाभ मिलता है। इस प्रकार से परिपक्वता की धनराशि पूरी तरह से कर मुक्त होती है।
- इस निवेश योजना में लंबे समय तक के लिए खाते की शुरुआत कर सकते हैं जिसकी वजह से परिपक्वता की अवधि तक बालिका की शिक्षा और विवाह हेतु काफी धन जमा हो जाता है।
- आप अपने बजट के हिसाब से न्यूनतम 250 रूपए जमा राशि से सुकन्या समृद्धि खाते की शुरुआत कर सकते हैं और इसके लिए अधिकतम 1.5 लाख रुपए की राशि जमा की जा सकती है।
- एसएसवाई योजना में पैसे जमा करने पर आपको निश्चित तौर पर अच्छे रिटर्न मिलते हैं क्योंकि इस योजना को सरकार की तरफ से सहयोग प्राप्त है।
सुकन्या समृद्धि योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
एसएसवाई योजना के लिए आवेदन देने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है :-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- प्रारंभिक जमा राशि
- माता-पिता का आधार कार्ड।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए हमारी सरकार ने निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं। इस प्रकार से केवल ऐसे लोग ही इससे फायदा उठा सकते हैं जो पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है :-
- कन्या की उम्र 10 साल से कम होनी आवश्यक है।
- सुकन्या समृद्धि खाता लड़की के माता-पिता या फिर कानूनी अभिभावक के द्वारा ही शुरू करवाया जा सकता है।
- परिवार की कन्या के नाम से सिर्फ एक बार ही खाता खोला जा सकता है।
- अगर आपके परिवार में दो कन्याएं हैं तो इनके नाम से भी खाते की शुरुआत की जा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बचत खाता कैसे खोले?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीक के किसी बैंक में या फिर डाकघर में चले जाना है।
- अब यहां आपको संबंधित अधिकारी से सुकन्या समृद्धि खाते का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है और कोई भी जानकारी आपको गलत नहीं लिखनी है।
- फॉर्म भरने के बाद फिर आपको प्रारंभिक निवेश राशि के साथ और बाकी दस्तावेजों के साथ बैंक में वापस जाना है।
- अब आपको बैंक अधिकारी या डाकघर अधिकारी के पास सभी जरूरी दस्तावेज और फॉर्म को जमा कर देना है।
- आपके द्वारा जमा किए गए सारे दस्तावेजों को और फॉर्म को पहले सत्यापित किया जाएगा और इसके बाद सुकन्या समृद्धि खाता खोल दिया जाएगा।