Supervisor Recruitment 2025: आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती के 12वी पास के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य में लाडली बहना योजना की अपार सफलता के बाद अब राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में एक और बेहतरीन कदम उठाया गया है जिसके अंतर्गत ऐसी महिलाएं जो शिक्षित है तथा रोजगार प्राप्त करना चाहती है उनके लिए सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के सभी जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवश्यकता अनुसार महिला पर्यवेक्षकों का चयन किया जाएगा जो मुख्य रूप से उनकी योग्यताओं के आधार पर होगा। राज्य की महिलाओं के लिए सरकारी स्तर पर नौकरी करने का यह बेहद ही स्वर्णिम अवसर है।

मध्य प्रदेश की सुपरवाइजर भर्ती की पद संबंधित जानकारी महिलाओं के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही मिल पाएगी। हमारे सुझाव अनुसार इच्छुक महिलाओं के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की जानकारी पूर्ण रूप से पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना चाहिए।

Supervisor Recruitment 2025

बताते चलें कि सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को 9 जनवरी 2025 से ऑनलाइन मोड में शुरू करवाया गया है। महिलाएं भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर 23 जनवरी 2025 तक आराम से कर सकती हैं।

सुपरवाइजर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 23 जनवरी तक ही सीमित किया गया है इसके बाद आवेदन की लिंक को असक्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि महिलाएं आवेदन के बाद अपने आवेदन की स्थिति में 28 जनवरी 2025 तक सुधार कर सकती है जिसके लिए विंडो ओपन रहेगी।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए पात्रता मापदंड

मध्य प्रदेश की पर्यवेक्षक भर्ती 2025 के लिए महिलाओं के लिए निम्न योग्यताओं को लागू किया गया है।-

  • भर्ती के लिए महिला को मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं में सफलता प्राप्त करना जरूरी है।
  • कक्षा दसवीं के साथ आवश्यकता अनुसार महिलाओं को कक्षा 12वीं में भी उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सुपरवाइजर पदों के लिए महिलाओं को कार्य का 5 वर्ष तक का अनुभव होना जरूरी है।
  • अन्य योग्यता संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन में जाकर अवश्य देखें।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश राज्य में पर्यवेक्षक भर्ती के लिए जो महिलाएं आवेदन करती है उनके लिए आवेदनशुल्क कोई लागू किया गया है। यह आवेदन शुल्क श्रेणीवार रखा गया है जिसके अंतर्गत अनारक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए ₹500 जमा करने होंगे तथा जो महिलाएं आरक्षित श्रेणी में आती है उनके लिए ₹250 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

सुपरवाइजर भर्ती हेतु आयु सीमा

पर्यवेक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए निम्न आयु सीमा में परिपूर्ण होना आवश्यक है-

  • भर्ती महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष या उससे ऊपर की रखी गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक की महिलाएं भर्ती में आवेदन कर सकती हैं।
  • आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के हिसाब से की जा रही है।
  • आरक्षित श्रेणी की महिलाओं के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर आयोजित किया जाने वाला है। राज्य में इन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा जिसमें महिलाएं अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में जाकर ऑफलाइन परीक्षा दे सकती हैं। लिखित परीक्षा में सफल महिलाओं की मेरिट जारी की जाएगी इसके बाद ही इन्हें सुपरवाइजर पदों के लिए चयनित किया जाएगा।

सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

सुपरवाइजर भर्ती में शामिल होने के लिए महिलाओं को निम्न तरीके से ऑनलाइन आवेदन कर देना होगा।-

  • भर्ती में आवेदन के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती वाले सेक्शन में एंटर करें।
  • यहां पर हाल ही में जारी की गई सुपरवाइजर भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र की लिंक मिल जाएगी उसे क्लिक करें और आगे पहुंचे।
  • अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई पूरी डिटेल को जमा करें।
  • इसके बाद महिला के सभी शैक्षिक और पहचान संबंधी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब महिला को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करते हुए सबमिट कर देना होगा।
  • इस प्रकार से सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन सफल हो जाएगा जिसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram