Union Bank Bharti: यूनियन बैंक भर्ती का 10वी 12वी पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में बैंक के कर्मचारियों के लिए अप्रेंटिस भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस के आधिकारिक नोटिफिकेशन में यूनियन बैंक के 2691 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाने वाला है।

बताते चलें कि बैंक की इस भर्ती में महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार आवेदन दे सकते हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के साथ ही शुरू कर दिया गया है जो 5 मार्च 2025 तक चलने वाली है।

जो उम्मीदवार 5 मार्च तक इस भर्ती में अपने ऑनलाइन आवेदन कर देते हैं केवल उनके आवेदन ही स्वीकृत किए जाएंगे।आवेदको की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल में यूनियन बैंक भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल बताने जा रहे हैं जो उनके लिए काफी सहायता मंद साबित हो सकती है |

Union Bank Bharti

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती में जो उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाते हैं उनके लिए यूनियन बैंक के विभिन्न कार्यों में अपनी सेवा देने का मौका तो मिलेगा ही साथ में उनके लिए बैंक की तरफ से सरकारी वेतनमान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में बैंक के कर्मचारियों के लिए ₹15000 न्यूनतम मासिक वेतनमान का जिक्र किया गया है। जो उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी चाहते हैं उनके लिए आवेदन के बाद यूनियन बैंक में जाकर संपर्क कर लेना चाहिए।

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्यताएं

यूनियन बैंक की तरफ से अप्रेंटिस पदों के लिए निम्न योग्यताओं को लागू किया गया है।-

  • आवेदन करने के लिए आवेदक की नागरिकता मूल रूप से भारत की ही हो।
  • बेसिक शैक्षिक योग्यता के रूप में कक्षा दसवीं तथा 12वीं में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • इसके अलावा उसके पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास कंप्यूटर क्षेत्र में भी ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
  • योग्यता संबंधी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर देख ले।

यूनियन बैंक भर्ती के लिए शुल्क

यूनियन बैंक की तरफ से भर्ती के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूरे करवाए जा रहे हैं जिसके लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्कों को भी लागू किया गया है। जो उम्मीदवार जनरल तथा ओबीसी कैटेगरी में आते हैं उनके लिए ₹800 का आवेदन शुल्क लगेगा इसके लाभ एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस ,पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए₹600 आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने जरूरी है।

यूनियन बैंक भर्ती हेतु आयु सीमा

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अप्रेंटिस पदों के लिए आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से है।-

  • भर्ती में न्यूनतम स्तर की सीमा 20 वर्ष या उसके ऊपर की रखी गई है।
  • 20 वर्ष से लेकर अधिकतम 28 वर्ष तक के उम्मीदवार भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती की आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा की गणना 1 फरवरी 2025 के हिसाब से की जा रही है।

यूनियन बैंक भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से अप्रेंटिस पदों के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी करवाई जाती है। बताते चले की भर्ती का पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा में सफल होते हैं उनके लिए स्थानीय भाषा ज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट जारी होगी तथा मेरिट में शामिल उम्मीदवारों के मेडिकल चेकअप करवाएं जाएंगे।

यूनियन बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • यूनियन बैंक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती के नोटिफिकेशन को खोजें।
  • अब नोटिफिकेशन में से अप्रेंटिस पदों का विवरण जाने तथा आवेदन हेतु लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुलेगा जिसमें डिटेल जमा करते हुए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क को जमा करें तथा सबमिट कर दें।
  • इस प्रकार से भर्ती में आवेदन पूरा हो जाएगा जिसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram