UP Lekhpal New Vacancy 2024: 12वी पास के लिए हजारों पदों पर नई भर्ती, देखें पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेखपाल नई भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है। खबर यह है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।

यहां हम बता दें कि इस नई भर्ती के अंतर्गत 8000 से भी अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा। इस प्रकार से जिन उम्मीदवारों को लेखपाल नई भर्ती की प्रतीक्षा है तो आने वाले कुछ दिनों के अंदर यह समाप्त हो जाएगी। ‌

अगर आपको लेखपाल नई भर्ती से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। हम आज आपको बताएंगे कि कब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके अलावा पात्रता, शिक्षा, आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी जरूरी बातें भी आपको बताएंगे।

UP Lekhpal New Vacancy 2024

हजारों लाखों उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश लेखपाल नई भर्ती का इंतजार है। बताते चलें कि इस भर्ती को लेकर समस्त मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि यह आदेश आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए हैं।

इस तरह से लेखपाल के पदों के लिए जल्द ही विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया जाएगा। ‌यदि अनुमान लगाया जाए तो 8000 से भी अधिक अभ्यर्थियों को इस भर्ती के माध्यम से नौकरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा पदों की संख्या को विभाग द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है जोकि नोटिफिकेशन जारी होने के समय ही पता चलेगा।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

यूपी लेखपाल नई भर्ती के अंतर्गत जो भी अभ्यर्थी आवेदन देना चाहते हैं तो इन्हें हम बता दें कि आवेदन शुल्क समस्त अभ्यर्थियों ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए आवेदन देते समय क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई के द्वारा एप्लीकेशन जमा की जा सकती है। तो प्रत्येक उम्मीदवारों को 25 रूपए का आवेदन शुल्क इस भर्ती के लिए जमा करना जरूरी होगा। ‌

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी लेखपाल नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अपनी शिक्षा योग्यता अनिवार्य तौर पर जांच लेनी चाहिए। बताते चलें कि केवल योग्य व्यक्तियों को ही इस भर्ती के अंतर्गत नौकरी मिलेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है :-

  • यूपी लेखपाल नई भर्ती हेतु अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अथवा संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
  • उम्मीदवार ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • इस भर्ती की और ज्यादा शिक्षा की जानकारी आपको नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात ही पता चल पाएगी।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जरूरी है कि आवेदन देने वाले व्यक्ति आयु सीमा के अंतर्गत ही आने चाहिएं। तो इसके लिए उम्र की सीमा कुछ इस प्रकार से रखी गई है :-

  • अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 साल तक होनी आवश्यक है।
  • उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए अधिकतम आयु 40 साल तक रखी गई है।
  • यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
  • आयु सीमा से संबंधित व्यापक विवरण आपको विज्ञापन जारी होने के पश्चात प्राप्त हो पाएगा।

यूपी लेखपाल भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती के लिए आपको आवेदन के समय सभी अनिवार्य दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे जैसे कि :-

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का यूपी एसएससी पेट स्कोरकार्ड
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

यूपी लेखपाल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

यूपी लेखपाल नई भर्ती के अंतर्गत जितने भी उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगे तो इन्हें परीक्षा में उपस्थित होना होगा। ‌यहां जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस एग्जाम में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, ग्रामीण समाज और ग्रामीण विकास इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछें जाएंगे। इस एग्जाम को उम्मीदवार हिंदी या फिर इंग्लिश भाषा में दे पाएंगे।

तो जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हो जाएंगे फिर इनके डॉक्यूमेंट वेरीफाई किए जाएंगे। इसके बाद फिर यूपी लेखपाल नई भर्ती के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दे दी जाएगी। प्रत्येक उम्मीदवारों को इनके पद के अनुसार उचित वेतन भी मिलेगा।

यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपको उत्तर प्रदेश लेखपाल नई भर्ती के लिए अप्लाई करना है तो अभी आपको इंतजार करना होगा। दरअसल पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके पश्चात फिर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। इसके लिए पूरा तरीका कुछ इस प्रकार से रहेगा :-

  • सर्वप्रथम आपको अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर जाकर एनवायरमेंट नोटिफिकेशन वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ लेखपाल भर्ती वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसे दबा देना होगा।
  • फिर इसके पश्चात आपको प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके सामने लेखपाल भर्ती का फॉर्म आ जाएगा। ‌
  • यहां पर अब आपको पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और फिर आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • आगे फिर आपको अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा और अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।

Leave a Comment

Join Telegram